बीकानेर में जल्द ही मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma के दौरे की संभावना जताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, वे 5 मई को Shridungargarh क्षेत्र के आड़सर गांव पहुंच सकते हैं। यह दौरा “ग्रामीण रथ समृद्ध किसान खुशहाल राजस्थान” कार्यक्रम के तहत प्रस्तावित बताया जा रहा है।
दौरे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक महकमा सक्रिय हो गया है। स्थानीय विधायक Tarachand Saraswat स्वयं आड़सर पहुंचकर अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण कर चुके हैं। कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।
आज निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा, एसडीएम शुभम शर्मा और सीओ निकेत पारीक सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। हालांकि कार्यक्रम को लेकर अंतिम स्वीकृति अभी बाकी है, लेकिन संभावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियों में तेजी ला दी है।
