बीकानेर। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद चल रही मतगणना में लगातार बढ़त के रुझानों ने भाजपा खेमे में उत्साह बढ़ा दिया है। शुरुआती और दोपहर तक के आंकड़ों में भाजपा करीब 200 सीटों के आंकड़े के पास पहुंचती नजर आ रही है, जबकि Mamata Banerjee की पार्टी टीएमसी लगभग 92 सीटों पर आगे चल रही है।
रुझानों के बीच भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी 15 हजार वोटों से आगे बताई जा रही हैं। हालांकि कुल रुझानों को देखते हुए माना जा रहा है कि अंतिम नतीजों में ज्यादा बड़ा बदलाव नहीं होगा।
इसी बीच पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। पश्चिम बंगाल भाजपा कार्यालय में मिठाइयां बांटी जा रही हैं और जश्न का माहौल है। वहीं Bikaner में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत के रुझानों को लेकर उत्सव मनाना शुरू कर दिया है।
जस्सुसर गेट के बाहर भाजपा नेता Vijay Upadhyay के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। इस दौरान दिनेश सांखला, राम गहलोत, जितेन्द्र गहलोत, आकाश, शिवरतन प्रजापत, माणकलाल, पूनम सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- Advertisement -
रुझानों के साथ ही जश्न का यह माहौल अब बंगाल से लेकर बीकानेर तक फैलता नजर आ रहा है।
