बीकानेर जिले के देशनोक थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत का दुखद मामला सामने आया है। यह घटना 29 अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे सुरधना रोही इलाके में हुई।
पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, केसरदेसर जाटान निवासी परमेश्वरलाल गोदारा ने बताया कि उसका भाई राजूराम खेत में काश्तकारी का काम कर रहा था। इसी दौरान ट्यूबवेल के पास काम करते समय वह अचानक बिजली के तार की चपेट में आ गया, जिससे उसे जोरदार करंट लगा।
करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है।
