राजस्थान में हाल ही में हुई आंधी, ओलावृष्टि और तेज बारिश के बाद मौसम विभाग ने 1 से 6 मई तक मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों, खासकर झालावाड़ में तेज हवाओं और बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया है। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा, जोधपुर, बीकानेर और उदयपुर संभागों में अगले कुछ दिनों तक बारिश और आंधी की संभावना बनी रहेगी। खासतौर पर 2 मई को कई जिलों में तेज हवाओं, मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
