बीकानेर में सदर थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सुरेन्द्र पचार के अनुसार, नापासर क्षेत्र में तेजरासर निवासी बनवारीलाल जाट बीएसएनएल कार्यालय के पास संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ पाया गया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से एक पिस्टल और दो खाली मैग्जीन बरामद हुईं। इसके बाद उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी हाल ही में एक मारपीट के मामले में जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। उसे जेएनवीसी थाना पुलिस ने वृंदावन क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर विराट शर्मा के साथ मारपीट के आरोप में पहले गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि वह अवैध पिस्टल कहां से लेकर आया था।
