बीकानेर जिले के लिए गर्व की खबर है। भारत स्काउट एवं गाइड, राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए जिले के स्काउट और गाइड का चयन किया गया है। इस सूची में दो गाइड और दो रोवर स्काउट शामिल हैं।
स्काउट संगठन से मिली जानकारी के अनुसार यह चयन राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन परीक्षा और राज्य स्तरीय पांच दिवसीय जांच शिविर के आधार पर किया गया। यह परीक्षा 28 सितंबर 2024 को युवा एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माध्यम से आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर से प्रतिभागियों ने भाग लिया।
बीकानेर जिले से चयनित प्रतिभागियों में रोवर स्काउट कपिल सुथार, रामस्वरूप धीमन और बृजेश परिहार शामिल हैं। वहीं गाइड वर्ग में गंगाशहर स्थित गोपेश्वर विद्यापीठ की राजिका राजपुरोहित और श्रीडूंगरगढ़ के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, उपनी की सुलोचना का चयन हुआ है।
सभी चयनित स्काउट-गाइड को महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसे जिले के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
- Advertisement -
संगठन के पदाधिकारियों ने इसे गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि इससे अन्य स्काउट-गाइड सदस्यों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे राष्ट्र सेवा की दिशा में बेहतर योगदान देने के लिए उत्साहित होंगे।
जिला शिक्षा विभाग और स्काउट संगठन के अधिकारियों ने चयनित प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
