बीकानेर में विधानसभा के दौरान एप्रोप्रिएशन बिल पर चर्चा का जवाब देते हुए भजनलाल शर्मा ने कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने सरकारी विभागों में भर्ती प्रक्रिया को तेज करते हुए पहले घोषित 1 लाख पदों की जगह अब 1.25 लाख पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी करने की बात कही।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार 4 लाख नौकरियों के संकल्प को पूरा करने की दिशा में काम कर रही है। वर्तमान में करीब 1.43 लाख भर्तियां प्रक्रियाधीन हैं। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 125 रुपये की बढ़ोतरी कर इसे 1425 रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा भी की गई।
प्रदेश में शहरों के नाम बदलने का भी बड़ा फैसला लिया गया है।
-
माउंट आबू का नाम बदलकर आबूराज किया जाएगा।
- Advertisement -
-
जहाजपुर को यज्ञपुर नाम दिया जाएगा।
-
कामां का नाम बदलकर कामवन रखा जाएगा।
इसके अलावा जयपुर में द्रव्यवती नदी पर एलिवेटेड रोड निर्माण के लिए डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार करने की घोषणा की गई।
सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर अब विधायकों के वेतन और भत्तों में भी हर साल बढ़ोतरी किए जाने का प्रावधान किया जाएगा।
