बीकानेर में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक करोड़ रुपये की शराब जब्त की है। आईजी की स्पेशल टीम ने नापासर पुलिस के सहयोग से भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर यह कार्रवाई अंजाम दी।
पुलिस ने लकड़ी के बुरादे के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही शराब से भरे ट्रक (नंबर RJ 07 GD 0669) को रोका। तलाशी के दौरान ट्रक से 980 कार्टन अवैध शराब बरामद की गई। इस मामले में इंदौर निवासी अब्दुल गफार पुत्र जुनाब अली को गिरफ्तार किया गया है।
जब्त शराब की बाजार कीमत लगभग एक करोड़ रुपये आंकी गई है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी सुरजीत कुमार, नापासर एसएचओ सुषमा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।
