Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सीकर में तेज रफ्तार कार ट्रांसफार्मर से टकराई, आग लगने से पूरी तरह जली
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > सीकर > सीकर में तेज रफ्तार कार ट्रांसफार्मर से टकराई, आग लगने से पूरी तरह जली
सीकर

सीकर में तेज रफ्तार कार ट्रांसफार्मर से टकराई, आग लगने से पूरी तरह जली

editor
editor Published February 24, 2026
Last updated: 2026/02/24 at 11:07 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

सीकर। सीकर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ट्रांसफार्मर से टकराने के बाद आग की चपेट में आ गई। हादसा आरटीओ चौराहे के पास रात करीब 12 बजे हुआ।

थाना प्रभारी राजेश कुमार बुडानिया के अनुसार सूचना मिली कि एक बलेनो कार ट्रांसफार्मर से भिड़ने के बाद जल रही है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को बुलाया गया। करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार आरटीओ की ओर से तेज गति में आ रही थी। चालक ने पहले डिवाइडर जंप किया और संतुलन बिगड़ने के बाद वाहन ट्रांसफार्मर से जा टकराया। टक्कर के तुरंत बाद कार में आग लग गई।

बताया जा रहा है कि कार में तीन से चार युवक सवार थे, जो हादसे के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस को घटनास्थल पर कोई नहीं मिला। फिलहाल वाहन मालिक की तलाश की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

- Advertisement -

बिजली विभाग के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Share News

editor February 24, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

नापासर लूट केस में सभी आरोपी बरी, गवाहों ने बदले बयान – Bikaner News
बीकानेर
खाजूवाला थाने के निरीक्षण में आईजी नाराज, दिए सख्त निर्देश – Bikaner News
बीकानेर
सड़क हादसे के पीड़ित शिक्षकों को 31 लाख मुआवजा – Bikaner News
बीकानेर
नारी शक्ति कानून पर मेघवाल का विपक्ष पर हमला – Bikaner News
बीकानेर
Lenskart शोरूम विवाद हिंसा में बदला, कर्मचारी से मारपीट – National News
बीकानेर
गंगाशहर में बाइक चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में गर्मी से बेहाल मरीज, इमरजेंसी में एसी नदारद
बीकानेर
बीकानेर लूट केस में सभी आरोपी बरी, गवाह मुकरने से पलटा मामला
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थानसीकर

युवती पर बना रहा था युवक शादी के लिए दबाव, जान से मारने की दी धमकी

Published December 24, 2023
राजस्थानसीकर

शहर के इस व्यापारी का सोना व नगदी रुपये से भरा बैेग अज्ञात चोर ले गये

Published October 13, 2023
राजस्थानसीकर

पीसीसी चीफ ​​​​​​​डोटासरा बोले- राजस्थान में भाजपा टुकड़ों में बंटी, हमारी सरकार होगी रिपीट

Published June 18, 2023
crimeराजस्थानसीकर

राजू ठेहट को मारने की साजिश में आनंदपाल के परिवार की लडक़ी, अगला टारगेट था ठेहट गैंग का सरगना विजय भार्गव

Published March 16, 2023
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?