Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: विश्व मातृभाषा दिवस पर ‘लोक सूं लाइक’ विषय पर ग्यान गोठ, साहित्यकार सम्मानित
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > विश्व मातृभाषा दिवस पर ‘लोक सूं लाइक’ विषय पर ग्यान गोठ, साहित्यकार सम्मानित
बीकानेर

विश्व मातृभाषा दिवस पर ‘लोक सूं लाइक’ विषय पर ग्यान गोठ, साहित्यकार सम्मानित

editor
editor Published February 21, 2026
Last updated: 2026/02/21 at 7:38 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। मरूभूमि शोध संस्थान के तत्वावधान में विश्व मातृभाषा दिवस विविध आयोजनों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर “राजस्थानी लोक सूं लाइक तक” विषय पर आयोजित ग्यान गोठ में भाषा, साहित्य और सोशल मीडिया की भूमिका पर गंभीर चर्चा हुई। साथ ही विभिन्न साहित्यकारों को सम्मानित भी किया गया।

Contents
सोशल मीडिया पर राजस्थानी कंटेंट की चर्चासाहित्यकारों को सम्मान15 करोड़ लोगों तक पहुंच रहा कंटेंटअभियान की आवश्यकता पर बल

सोशल मीडिया पर राजस्थानी कंटेंट की चर्चा

विषय प्रवर्तन करते हुए युवा कथाकार हरीश बी. शर्मा ने कहा कि यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे मंचों पर राजस्थानी कंटेंट तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इसकी पहुंच और प्रसिद्धि को नकारा नहीं जा सकता, लेकिन राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने के एजेंडे को आगे बढ़ाने में यह प्रभावी भूमिका नहीं निभा पा रहा है।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ रहा है, परंतु राजस्थानी को राजभाषा का दर्जा दिलाने की दिशा में ठोस प्रयासों की कमी है। साथ ही कंटेंट निर्माताओं के पास सशक्त और शोधपूर्ण स्क्रिप्ट का अभाव भी एक बड़ी चुनौती है।

साहित्यकारों को सम्मान

कार्यक्रम में डॉ. तेजसिंह जोधा को “महाराणा प्रताप राजस्थानी साहित्य सृजन पुरस्कार”, डॉ. कृष्णा कुमारी को “पं. मुखराम सिखवाल स्मृति पुरस्कार”, श्रीमती प्रेम को “सूर्य प्रकाश बिस्सा स्मृति सम्मान” तथा पूर्ण शर्मा ‘पूर्ण’ को “डूंगर कल्याणी स्मृति राजस्थानी बाल साहित्य सम्मान” प्रदान किया गया।

- Advertisement -

डॉ. तेजसिंह जोधा ने इस अवसर पर काव्य पाठ किया। डॉ. कृष्णा कुमारी, श्रीमती प्रेम और पूर्ण शर्मा ‘पूर्ण’ ने भी अपने विचार साझा किए।

15 करोड़ लोगों तक पहुंच रहा कंटेंट

मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थानी आलोचक डॉ. चेतन स्वामी ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से लगभग 15 करोड़ लोगों तक राजस्थानी कंटेंट पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि राजस्थानी भाषा बोलने वालों की संख्या करीब 12 करोड़ मानी जाती है, जबकि हरियाणा, पंजाब और मालवा क्षेत्र के लोग भी इस कंटेंट को देख रहे हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों के बीच राजस्थानी भाषा के प्रसार और नए पाठकों के निर्माण पर जोर दिया। साथ ही लेखन प्रवृत्तियों को बढ़ावा देने की आवश्यकता भी बताई।

अभियान की आवश्यकता पर बल

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार श्याम महर्षि ने कहा कि राजस्थानी लोक साहित्य और लोक संगीत का प्रभाव वैश्विक स्तर पर देखा जा सकता है। उन्होंने सुझाव दिया कि ऐसा अभियान चलाया जाए जिससे राजस्थानी भाषा की पुस्तकें अधिकाधिक पाठकों तक पहुंचें।

ग्यान गोठ में अनेक साहित्यकारों, शिक्षाविदों और भाषा प्रेमियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार रवि पुरोहित ने किया, जबकि आभार ज्ञापन युवा कवयित्री भगवती पारीक ‘मनु’ ने व्यक्त किया।


Share News

editor February 21, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

नव प्रशिक्षित स्काउट कमिश्नरों का सम्मान, एडवेंचर गतिविधियां होंगी नियमित
बीकानेर
दिव्यांग युवाओं को मिलेगी स्कूटी, 31 जुलाई तक करें आवेदन
राजस्थान
नागणेची माता मंदिर की बंद लिफ्ट पर श्रद्धालुओं का प्रदर्शन
बीकानेर
पीबीएम प्रसूता प्रकरण में सामूहिक संक्रमण के संकेत नहीं
बीकानेर
राजस्थान में अब स्वत: बनेगा मूल निवास प्रमाण पत्र
बीकानेर
खेत में युवक पर जानलेवा हमला, लूट और तोड़फोड़ का मामला
बीकानेर
डूंगर कॉलेज के पास सड़क हादसा, बाइक सवार घायल
बीकानेर
उधार नहीं मिला तो दुकान जलाई, पांच साल की सजा
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

नव प्रशिक्षित स्काउट कमिश्नरों का सम्मान, एडवेंचर गतिविधियां होंगी नियमित

Published June 16, 2026
बीकानेर

नागणेची माता मंदिर की बंद लिफ्ट पर श्रद्धालुओं का प्रदर्शन

Published June 16, 2026
बीकानेर

पीबीएम प्रसूता प्रकरण में सामूहिक संक्रमण के संकेत नहीं

Published June 16, 2026
बीकानेर

राजस्थान में अब स्वत: बनेगा मूल निवास प्रमाण पत्र

Published June 16, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?