Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर संभाग: शादी में फायरिंग और हथौड़ा हमला, युवक गंभीर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर संभाग: शादी में फायरिंग और हथौड़ा हमला, युवक गंभीर
बीकानेर

बीकानेर संभाग: शादी में फायरिंग और हथौड़ा हमला, युवक गंभीर

editor
editor Published February 19, 2026
Last updated: 2026/02/19 at 10:44 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

श्रीगंगानगर जिले के चूनावढ़ थाना क्षेत्र के गांव 9 जी छोटी में शादी समारोह के दौरान खुशी का माहौल अचानक अफरा-तफरी में बदल गया। आरोप है कि एक युवक ने पहले अवैध हथियार से फायरिंग की और बाद में हथौड़े से हमला कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घायल को तुरंत चूनावढ़ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे श्रीगंगानगर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में मां-बेटे के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच एएसआई उदयभान द्वारा की जा रही है।

पुलिस के अनुसार 65 वर्षीय मनजीत कौर, पत्नी बिल्ला सिंह निवासी 9 जी छोटी, ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि उनके पौते सुखचैन सिंह की शादी में ‘जागो’ रस्म के दौरान घर में नाच-गाने का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान अनूपगढ़ थाना क्षेत्र के बांडा गांव निवासी काका सिंह और उसकी मां कुलविंद्र कौर भी समारोह में मौजूद थे।

आरोप है कि काका सिंह शराब के नशे में था और नाचते समय लड़कियों के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। परिवार के लोगों ने समझाइश कर मामला शांत कराया, लेकिन जाते समय उसने बारात रोकने और सबक सिखाने की धमकी दी।

- Advertisement -

परिजनों के मुताबिक बारात के दिन कोई विवाद नहीं हुआ, लेकिन उसी रात शादी की पार्टी के दौरान काका सिंह ने देसी रिवाल्वर से दो फायर कर दिए। पहले इसे हवाई फायरिंग समझकर नजरअंदाज किया गया। कुछ देर बाद वह हथौड़ा लेकर लौटा और मनजीत कौर के बेटे जसकरण सिंह के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को राउंडअप कर लिया है और मामले की जांच जारी है।


Share News

editor February 19, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

नव प्रशिक्षित स्काउट कमिश्नरों का सम्मान, एडवेंचर गतिविधियां होंगी नियमित
बीकानेर
दिव्यांग युवाओं को मिलेगी स्कूटी, 31 जुलाई तक करें आवेदन
राजस्थान
नागणेची माता मंदिर की बंद लिफ्ट पर श्रद्धालुओं का प्रदर्शन
बीकानेर
पीबीएम प्रसूता प्रकरण में सामूहिक संक्रमण के संकेत नहीं
बीकानेर
राजस्थान में अब स्वत: बनेगा मूल निवास प्रमाण पत्र
बीकानेर
खेत में युवक पर जानलेवा हमला, लूट और तोड़फोड़ का मामला
बीकानेर
डूंगर कॉलेज के पास सड़क हादसा, बाइक सवार घायल
बीकानेर
उधार नहीं मिला तो दुकान जलाई, पांच साल की सजा
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

नव प्रशिक्षित स्काउट कमिश्नरों का सम्मान, एडवेंचर गतिविधियां होंगी नियमित

Published June 16, 2026
बीकानेर

नागणेची माता मंदिर की बंद लिफ्ट पर श्रद्धालुओं का प्रदर्शन

Published June 16, 2026
बीकानेर

पीबीएम प्रसूता प्रकरण में सामूहिक संक्रमण के संकेत नहीं

Published June 16, 2026
बीकानेर

राजस्थान में अब स्वत: बनेगा मूल निवास प्रमाण पत्र

Published June 16, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?