Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: दहेज प्रताड़ना के आरोप में विवाहिता को जिंदा जलाने का मामला – Bikaner News
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > दहेज प्रताड़ना के आरोप में विवाहिता को जिंदा जलाने का मामला – Bikaner News
बीकानेर

दहेज प्रताड़ना के आरोप में विवाहिता को जिंदा जलाने का मामला – Bikaner News

editor
editor Published February 15, 2026
Last updated: 2026/02/15 at 1:39 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। जामसर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर डीजल डालकर जिंदा जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने भाई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Contents
12 फरवरी की सुबह की घटनाअनहोनी की जताई थी आशंकापति सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज

12 फरवरी की सुबह की घटना

प्रकरण खिचिया गांव का बताया जा रहा है। रतनगढ़ निवासी शक्ति सिंह ने थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसकी बड़ी बहन सुनिल कंवर का विवाह वर्ष 2007 में बीकानेर जिले के बिंचिया निवासी किशन सिंह के साथ हुआ था।

रिपोर्ट के अनुसार विवाह के बाद से ही कम दहेज लाने की बात को लेकर ससुराल पक्ष द्वारा उसकी बहन को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

अनहोनी की जताई थी आशंका

परिवादी ने बताया कि 11 फरवरी की रात उसकी बहन ने फोन कर किसी अनहोनी की आशंका जताई थी। अगले दिन सुबह परिजनों को सूचना मिली कि उसने खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली है।

- Advertisement -

हालांकि, मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है और ससुराल पक्ष ने मिलकर दहेज के लिए उसे जला दिया।

पति सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज

शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति किशन सिंह, मूलसिंह, शीरू कंवर और श्योपाल के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और हत्या से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।


Share News

editor February 15, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

नव प्रशिक्षित स्काउट कमिश्नरों का सम्मान, एडवेंचर गतिविधियां होंगी नियमित
बीकानेर
दिव्यांग युवाओं को मिलेगी स्कूटी, 31 जुलाई तक करें आवेदन
राजस्थान
नागणेची माता मंदिर की बंद लिफ्ट पर श्रद्धालुओं का प्रदर्शन
बीकानेर
पीबीएम प्रसूता प्रकरण में सामूहिक संक्रमण के संकेत नहीं
बीकानेर
राजस्थान में अब स्वत: बनेगा मूल निवास प्रमाण पत्र
बीकानेर
खेत में युवक पर जानलेवा हमला, लूट और तोड़फोड़ का मामला
बीकानेर
डूंगर कॉलेज के पास सड़क हादसा, बाइक सवार घायल
बीकानेर
उधार नहीं मिला तो दुकान जलाई, पांच साल की सजा
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

नव प्रशिक्षित स्काउट कमिश्नरों का सम्मान, एडवेंचर गतिविधियां होंगी नियमित

Published June 16, 2026
बीकानेर

नागणेची माता मंदिर की बंद लिफ्ट पर श्रद्धालुओं का प्रदर्शन

Published June 16, 2026
बीकानेर

पीबीएम प्रसूता प्रकरण में सामूहिक संक्रमण के संकेत नहीं

Published June 16, 2026
बीकानेर

राजस्थान में अब स्वत: बनेगा मूल निवास प्रमाण पत्र

Published June 16, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?