Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 13 लाख की ठगी, बीकानेर से आरोपी गिरफ्तार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 13 लाख की ठगी, बीकानेर से आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 13 लाख की ठगी, बीकानेर से आरोपी गिरफ्तार

editor
editor Published February 12, 2026
Last updated: 2026/02/12 at 8:16 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर सेवानिवृत्त कर्मचारी से 13 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने के मामले में हरियाणा के फतेहाबाद जिले की साइबर थाना पुलिस ने बीकानेर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लाखोटियों का चौक निवासी वेदप्रकाश छगानी के रूप में हुई है। उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Contents
व्हाट्सऐप कॉल से रची गई साजिश13 लाख से अधिक की राशि ट्रांसफरबीएनएस के तहत मामला दर्जडिजिटल अरेस्ट से सावधान रहने की अपील

व्हाट्सऐप कॉल से रची गई साजिश

साइबर थाना प्रभारी राहुल देव के अनुसार भूना के वार्ड नंबर 10 निवासी सेवानिवृत्त वीएलडीए लेखराज ने शिकायत दर्ज करवाई थी। 6 नवंबर 2025 को उनके मोबाइल पर व्हाट्सऐप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई साइबर सेल का अधिकारी बताया।

आरोपी ने दावा किया कि लेखराज के आधार कार्ड का दुरुपयोग कर एक फर्जी बैंक खाता खोला गया है, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर आतंकवादी गतिविधियों में धन ट्रांसफर के लिए हुआ है। भय पैदा करने के लिए आरबीआई के नाम से एक फर्जी पत्र भी भेजा गया और कानूनी कार्रवाई की धमकी दी गई।

13 लाख से अधिक की राशि ट्रांसफर

डर और दबाव में आकर शिकायतकर्ता ने 7 नवंबर से 11 नवंबर 2025 के बीच आरोपियों द्वारा बताए गए अलग-अलग खातों में आरटीजीएस और एनईएफटी के माध्यम से 13 लाख 5 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।

- Advertisement -

जब रकम वापस नहीं आई और आरोपियों ने और पैसे की मांग शुरू कर दी, तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।

बीएनएस के तहत मामला दर्ज

प्रारंभिक जांच के आधार पर 17 नवंबर 2025 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया गया। इस प्रकरण में दो अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अब बीकानेर से पकड़े गए आरोपी से नेटवर्क के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

डिजिटल अरेस्ट से सावधान रहने की अपील

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अज्ञात कॉल, वीडियो कॉल या व्हाट्सऐप संदेश के माध्यम से खुद को पुलिस, सीबीआई, साइबर सेल या आरबीआई अधिकारी बताकर डराने-धमकाने वालों से सतर्क रहें। किसी भी जांच एजेंसी द्वारा फोन पर पैसे ट्रांसफर करने के निर्देश नहीं दिए जाते। संदिग्ध कॉल मिलने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें।


Share News

editor February 12, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सिध्दी कुमारी ने शिवरतन अग्रवाल ‘फन्ना बाबू’ को दी श्रद्धांजलि
बीकानेर
फड़बाजार में दो पक्ष भिड़े, लाठी-पत्थरों से हिंसक झड़प
बीकानेर
ऑपरेशन नीलकंठ में बड़ी कार्रवाई, अफीम के साथ दो गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में फांसी की घटनाएं बढ़ीं, युवक ने घर में दी जान
बीकानेर
बीकानेर अस्पताल में नई मेडिसिन विंग, मरीजों को राहत
बीकानेर
बीकानेर में चिट फंड ठगी, 74 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी
बीकानेर
बीकानेर रेलखंड पर डबल ट्रैक कार्य, ट्रेनों के रूट बदले
बीकानेर
इंस्टाग्राम Instants ऐप लॉन्च, स्नैपचैट जैसा इमेज शेयरिंग फीचर
देश-दुनिया

You Might Also Like

बीकानेर

सिध्दी कुमारी ने शिवरतन अग्रवाल ‘फन्ना बाबू’ को दी श्रद्धांजलि

Published April 27, 2026
बीकानेर

फड़बाजार में दो पक्ष भिड़े, लाठी-पत्थरों से हिंसक झड़प

Published April 27, 2026
बीकानेर

ऑपरेशन नीलकंठ में बड़ी कार्रवाई, अफीम के साथ दो गिरफ्तार

Published April 27, 2026
बीकानेर

बीकानेर में फांसी की घटनाएं बढ़ीं, युवक ने घर में दी जान

Published April 27, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?