Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राष्ट्रीय लोक अदालत में 17 हजार से अधिक मामलों का सौहार्दपूर्ण निस्तारण
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > राष्ट्रीय लोक अदालत में 17 हजार से अधिक मामलों का सौहार्दपूर्ण निस्तारण
बीकानेर

राष्ट्रीय लोक अदालत में 17 हजार से अधिक मामलों का सौहार्दपूर्ण निस्तारण

editor
editor Published December 21, 2025
Last updated: 2025/12/21 at 7:55 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिला एवं सेशन न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अश्वनी विज ने दीप प्रज्वलन कर लोक अदालत का विधिवत शुभारंभ किया। उद्घाटन अवसर पर न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, बैंक प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में पक्षकार मौजूद रहे।

Contents
राजीनामे से निपटे हजारों मामले9 बेंचों में हुआ सुनवाई कार्यसहयोग के लिए जताया आभार

राजीनामे से निपटे हजारों मामले

अश्वनी विज ने बताया कि जिला मुख्यालय सहित सभी तालुकाओं में राजीनामे योग्य प्री-लिटिगेशन प्रकरणों और लंबित मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में शामिल किया गया। इसमें बैंक ऋण विवाद, राजस्व प्रकरण, शमनीय दांडिक अपराध, परक्राम्य विलेख अधिनियम से जुड़े मामले, मोटर दुर्घटना दावा (MACT), पारिवारिक विवाद, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, जन उपयोगी सेवाओं से जुड़े प्रकरण और विभिन्न सिविल मामलों का निस्तारण लोक अदालत की भावना के अनुरूप किया गया।

9 बेंचों में हुआ सुनवाई कार्य

जिला एवं सेशन न्यायाधीश के निर्देशन में जिला मुख्यालय पर कुल 9 लोक अदालत बेंचों का गठन किया गया। जिला न्यायालय और राजस्व न्यायालयों में लंबित कुल 19,759 प्रकरण लोक अदालत में रखे गए, जिनमें से 17,482 मामलों का आपसी समझौते के जरिए समाधान किया गया। इससे न्यायालयों पर लंबित मामलों का बोझ कम हुआ और पक्षकारों को त्वरित न्याय मिला।

सहयोग के लिए जताया आभार

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने लोक अदालत से जुड़े सभी न्यायिक अधिकारियों, बेंच सदस्यों, अधिवक्ताओं, बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों और पक्षकारों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालतों में समाज के हर वर्ग से सकारात्मक सहयोग की अपील भी की।

- Advertisement -


Share News

editor December 21, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

डोमिनोज फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी
बीकानेर
डूंगर कॉलेज जाने से रोका, युवक से मारपीट का आरोप
बीकानेर
मारवाड़ अस्पताल के बाहर अव्यवस्था से रोजाना लग रहा जाम
बीकानेर
डोडा पोस्त कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर हमला, छह नामजद
बीकानेर
स्कॉर्पियो की टक्कर से अभय कमांड सेंटर का सीसीटीवी पोल क्षतिग्रस्त
बीकानेर
बीकानेर में चोरी की बड़ी वारदात: सूने मकान से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पार
बीकानेर
बीकानेर मेड़तिया प्रकरण: भाजपा ने बनाई दूरी, बार काउंसिल हुआ सक्रिय
बीकानेर
एक भूखंड पर दो पट्टे देने पर यूआईटी सचिव सहित पांच सस्पेंड
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

डोमिनोज फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी

Published June 20, 2026
बीकानेर

डूंगर कॉलेज जाने से रोका, युवक से मारपीट का आरोप

Published June 20, 2026
बीकानेर

मारवाड़ अस्पताल के बाहर अव्यवस्था से रोजाना लग रहा जाम

Published June 20, 2026
बीकानेर

डोडा पोस्त कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर हमला, छह नामजद

Published June 20, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?