Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अशोकनगर में न्याय सत्याग्रह के दौरान कांग्रेस के सभी बड़े नेता गिरफ्तार, फिर रिहा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजनीति > अशोकनगर में न्याय सत्याग्रह के दौरान कांग्रेस के सभी बड़े नेता गिरफ्तार, फिर रिहा
राजनीति

अशोकनगर में न्याय सत्याग्रह के दौरान कांग्रेस के सभी बड़े नेता गिरफ्तार, फिर रिहा

editor
editor Published July 8, 2025
Last updated: 2025/07/08 at 5:27 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

अशोकनगर (मध्यप्रदेश): कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित न्याय सत्याग्रह कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी समेत कांग्रेस के सभी प्रमुख नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई अशोकनगर में कार्यक्रम स्थल पर की गई, जहां एसडीओपी विवेक शर्मा ने मंच से सभी नेताओं और उपस्थित कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की घोषणा की।

हालांकि गिरफ्तारी की घोषणा के कुछ ही क्षणों बाद अशोकनगर के एसडीएम बृज बिहारी लाल श्रीवास्तव ने मंच पर ही सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं की रिहाई की घोषणा कर दी।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए। राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा, “मैंने ऐसी घबराई हुई पुलिस पहले कभी नहीं देखी। खबर है कि सभा को रोकने के लिए आठ जिलों की पुलिस को बुलाया गया।”

दिग्विजय सिंह ने जीतू पटवारी पर दर्ज केस को लेकर भी सरकार पर हमला किया और कहा, “मेरे 50 साल के राजनीतिक अनुभव में ऐसा मामला नहीं देखा, जहां कोई शिकायतकर्ता न हो और पुलिस खुद ही एफआईआर दर्ज कर दे।”

- Advertisement -

कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने नकली बीजों के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में किसानों के साथ गहरा अन्याय हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि नकली बीज बांटकर किसानों के साथ हजारों करोड़ रुपये का घोटाला किया गया।

उन्होंने आगे कहा, “आज का न्याय सत्याग्रह सिर्फ गजराज लोधी और जीतू पटवारी तक सीमित नहीं है। राहुल गांधी की स्पष्ट दिशा है कि अन्याय के खिलाफ जो खड़ा है, वही असली कांग्रेसी है। हमारी लड़ाई प्रदेश के हर नागरिक के न्याय और अधिकार के लिए है।”

इस पूरे घटनाक्रम ने प्रदेश की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है, जहां कांग्रेस लगातार सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगा रही है।


Share News

editor July 8, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बिजली चोरी रोकने पर फैक्ट्री संचालक से मारपीट, बंधक बनाकर हमला
बीकानेर
बीकानेर में टैंकर पानी की दरें तय, ज्यादा वसूली पर कार्रवाई
बीकानेर
बीकानेर में चाइनीज मांझे का कहर, मासूम की मौत से मचा हड़कंप
बीकानेर
जानिए आज का राशिफल, सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन
बीकानेर
बीकानेर में आर्मी कैंटीन से लौटते बुजुर्ग की चक्कर आने से अचानक मौत
बीकानेर
बीकानेर विद्युत पिलर बॉक्स मरम्मत का चल रहा है अभियान
बिजली बीकानेर राजस्थान
पतंग उड़ाने के लिए नहीं थामें चाइनीज डोर, धातु मिश्रित होने से लग सकता है करंट, BKESL ने जारी की एडवाइजरी
Bijali बिजली बीकानेर
डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर सेवा बस्ती में सेवा कार्य सम्पन्न
बीकानेर राजस्थान

You Might Also Like

राजनीति

आज का राशिफल: सभी राशियों के लिए खास भविष्यफल और संकेत

Published April 10, 2026
राजनीति

आज का राशिफल: सभी राशियों के लिए शुभ संकेत

Published April 9, 2026
बीकानेरराजनीतिराजस्थान

भाजपा मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ; बीकानेर संभाग में संगठन को मिलेगी नई धार

Published March 25, 2026
राजनीति

राजस्थान भाजपा कार्यसमिति घोषित, बीकानेर सहित सभी जिलों को मिला प्रतिनिधित्व

Published March 2, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?