Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: विजय शाह केस की SIT में बड़ा बदलाव, DIG समेत 8 IPS अफसरों के तबादले
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजनीति > विजय शाह केस की SIT में बड़ा बदलाव, DIG समेत 8 IPS अफसरों के तबादले
राजनीति

विजय शाह केस की SIT में बड़ा बदलाव, DIG समेत 8 IPS अफसरों के तबादले

editor
editor Published June 5, 2025
Last updated: 2025/06/05 at 12:12 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। बुधवार देर रात गृह विभाग ने 8 आईपीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया। इस बार का तबादला इसलिए खास माना जा रहा है क्योंकि इसमें मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरेशी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की जांच कर रही एसआईटी के एक सदस्य का भी तबादला कर दिया गया है।

मंत्री विजय शाह केस की एसआईटी में शामिल डीआईजी डी. कल्याण चक्रवर्ती को हटाकर छिंदवाड़ा रेंज का डीआईजी नियुक्त किया गया है। इससे पहले एसआईटी प्रमुख प्रमोद वर्मा को सागर से हटाकर जबलपुर का आईजी बनाया गया था।

इस सूची में एक और अहम बदलाव करते हुए दो दिन पहले सागर के आईजी बनाए गए चंद्रशेखर सोलंकी का आदेश निरस्त कर दिया गया है। अब उन्हें वापस इंदौर एसएएफ का आईजी नियुक्त किया गया है। उनकी जगह महिला सुरक्षा आईजी हिमानी खन्ना को सागर का नया आईजी बनाया गया है।

दो जिलों के एसपी बदले गए

- Advertisement -
  • राजगढ़ एसपी आदित्य मिश्रा को बालाघाट का नया एसपी बनाया गया है।

  • बालाघाट के मौजूदा एसपी नागेंद्र सिंह को हटाकर 25वीं वाहिनी एसएएफ भोपाल में भेजा गया है। उनके खिलाफ लगातार शिकायतें आ रही थीं, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है।

  • 24वीं वाहिनी एसएएफ जावरा रतलाम में पदस्थ अमित तोलानी को राजगढ़ का नया एसपी नियुक्त किया गया है।

अन्य तबादले

  • भोपाल में उप पुलिस महानिरीक्षक सुनील कुमार पांडे को सागर का डीआईजी बनाया गया है।

हाल ही में विजय शाह केस की जांच कर रही एसआईटी को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कई अहम बदलाव किए गए हैं। इससे पहले 2 जून को भी गलत आचरण के मामलों में राज्य सरकार ने 4 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए थे।


Share News

editor June 5, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बिजली चोरी रोकने पर फैक्ट्री संचालक से मारपीट, बंधक बनाकर हमला
बीकानेर
बीकानेर में टैंकर पानी की दरें तय, ज्यादा वसूली पर कार्रवाई
बीकानेर
बीकानेर में चाइनीज मांझे का कहर, मासूम की मौत से मचा हड़कंप
बीकानेर
जानिए आज का राशिफल, सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन
बीकानेर
बीकानेर में आर्मी कैंटीन से लौटते बुजुर्ग की चक्कर आने से अचानक मौत
बीकानेर
बीकानेर विद्युत पिलर बॉक्स मरम्मत का चल रहा है अभियान
बिजली बीकानेर राजस्थान
पतंग उड़ाने के लिए नहीं थामें चाइनीज डोर, धातु मिश्रित होने से लग सकता है करंट, BKESL ने जारी की एडवाइजरी
Bijali बिजली बीकानेर
डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर सेवा बस्ती में सेवा कार्य सम्पन्न
बीकानेर राजस्थान

You Might Also Like

राजनीति

आज का राशिफल: सभी राशियों के लिए खास भविष्यफल और संकेत

Published April 10, 2026
राजनीति

आज का राशिफल: सभी राशियों के लिए शुभ संकेत

Published April 9, 2026
बीकानेरराजनीतिराजस्थान

भाजपा मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ; बीकानेर संभाग में संगठन को मिलेगी नई धार

Published March 25, 2026
राजनीति

राजस्थान भाजपा कार्यसमिति घोषित, बीकानेर सहित सभी जिलों को मिला प्रतिनिधित्व

Published March 2, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?