Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: 20 साल पुराने केस में भाजपा विधायक कंवरलाल मीणा ने कोर्ट में किया सरेंडर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजनीति > 20 साल पुराने केस में भाजपा विधायक कंवरलाल मीणा ने कोर्ट में किया सरेंडर
राजनीति

20 साल पुराने केस में भाजपा विधायक कंवरलाल मीणा ने कोर्ट में किया सरेंडर

editor
editor Published May 21, 2025
Last updated: 2025/05/21 at 12:16 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

प्रदेश की राजनीति से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। बारां जिले के अंता से भाजपा विधायक कंवरलाल मीणा ने 20 साल पुराने एक आपराधिक मामले में ट्रायल कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। उन्हें 7 मई को कोर्ट ने तीन साल की सजा सुनाई थी। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी विशेष अनुमति याचिका (SLP) को खारिज करते हुए उन्हें दो सप्ताह के भीतर ट्रायल कोर्ट में सरेंडर करने के आदेश दिए थे।

सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद ट्रायल कोर्ट ने 9 मई को उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इसके बाद अब उन्होंने अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।

यह मामला 3 फरवरी 2005 का है। झालावाड़ जिले के मनोहर थाना क्षेत्र में दांगीपुरा-राजगढ़ मोड़ पर ग्रामीणों ने उपसरपंच चुनाव में दोबारा मतदान की मांग को लेकर रास्ता रोक रखा था। मौके पर तत्कालीन एसडीएम रामनिवास मेहता, प्रोबेशनर आईएएस अधिकारी डॉ. प्रीतम बी. यशवंत और तहसीलदार रामकुमार पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करने लगे।

करीब आधे घंटे बाद विधायक कंवरलाल मीणा अपने कुछ समर्थकों के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने एसडीएम रामनिवास मेहता की कनपटी पर पिस्तौल तान दी और धमकी दी कि अगर दो मिनट के भीतर फिर से मतगणना की घोषणा नहीं की गई तो वे जान से मार देंगे।

- Advertisement -

इस मामले में उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसकी सुनवाई के बाद अब उन्हें तीन साल की सजा सुनाई गई है। विधायक मीणा के सरेंडर करने के बाद राजनीतिक हलकों में इस घटना की व्यापक चर्चा हो रही है।


Share News

editor May 21, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बिजली चोरी रोकने पर फैक्ट्री संचालक से मारपीट, बंधक बनाकर हमला
बीकानेर
बीकानेर में टैंकर पानी की दरें तय, ज्यादा वसूली पर कार्रवाई
बीकानेर
बीकानेर में चाइनीज मांझे का कहर, मासूम की मौत से मचा हड़कंप
बीकानेर
जानिए आज का राशिफल, सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन
बीकानेर
बीकानेर में आर्मी कैंटीन से लौटते बुजुर्ग की चक्कर आने से अचानक मौत
बीकानेर
बीकानेर विद्युत पिलर बॉक्स मरम्मत का चल रहा है अभियान
बिजली बीकानेर राजस्थान
पतंग उड़ाने के लिए नहीं थामें चाइनीज डोर, धातु मिश्रित होने से लग सकता है करंट, BKESL ने जारी की एडवाइजरी
Bijali बिजली बीकानेर
डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर सेवा बस्ती में सेवा कार्य सम्पन्न
बीकानेर राजस्थान

You Might Also Like

राजनीति

आज का राशिफल: सभी राशियों के लिए खास भविष्यफल और संकेत

Published April 10, 2026
राजनीति

आज का राशिफल: सभी राशियों के लिए शुभ संकेत

Published April 9, 2026
बीकानेरराजनीतिराजस्थान

भाजपा मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ; बीकानेर संभाग में संगठन को मिलेगी नई धार

Published March 25, 2026
राजनीति

राजस्थान भाजपा कार्यसमिति घोषित, बीकानेर सहित सभी जिलों को मिला प्रतिनिधित्व

Published March 2, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?