Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: एआई से लैस होगी पुलिस, बदलेगा अपराध से निपटने का तरीका
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > एआई से लैस होगी पुलिस, बदलेगा अपराध से निपटने का तरीका
बीकानेर

एआई से लैस होगी पुलिस, बदलेगा अपराध से निपटने का तरीका

editor
editor Published May 5, 2025
Last updated: 2025/05/05 at 3:32 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर।
अपराध के बदलते स्वरूप और बढ़ते साइबर अपराधों से निपटने के लिए अब पुलिस तकनीक की ओर तेजी से कदम बढ़ा रही है। पुलिस मुख्यालय ने पुलिसकर्मियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में दक्ष बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। बीकानेर समेत राज्यभर के थानों में पुलिस जवानों को एआई का बेसिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जबकि चयनित जवानों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

बदलते अपराध, नई तकनीक की जरूरत
प्रशिक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को सिखाया जा रहा है कि एआई टूल्स की मदद से कैसे साइबर अपराधों, फाइनेंशियल फ्रॉड और अन्य संगीन वारदातों का विश्लेषण कर अपराधियों तक पहुंचा जा सकता है। पुलिस मुख्यालय ने एआई पर आधारित विशेष प्रशिक्षण मॉड्यूल तैयार किया है, जिसे पहले से प्रशिक्षित दो-दो अधिकारी अब जिलों में लागू कर रहे हैं।

प्रशिक्षण से मिलेंगे ये फायदे:
– घटना के बाद ट्रेसिंग में एआई की मदद।
– अपराधों की पहचान, रोकथाम और विश्लेषण की प्रक्रिया में तेजी।
– साइबर अपराधों से निपटने में तकनीकी सहारा।
– अनुसंधान और जांच कार्य सरल और अधिक सटीक होंगे।
– डाटा विश्लेषण से अपराध के पैटर्न को समझने में सहूलियत।
– पुलिस अधिकारियों की तकनीकी दक्षता में वृद्धि।

साइबर अपराधों के आंकड़े चिंताजनक
वर्ष 2024 में बीकानेर में 3709 साइबर अपराधों की शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें कुल 21 करोड़ 65 लाख 60 हजार रुपए की धोखाधड़ी सामने आई। इसमें से 77 लाख 17 हजार रुपए साइबर पुलिस ने वापस करवाए और 3 करोड़ 15 लाख रुपए होल्ड किए गए।

- Advertisement -

दो साल में ठगी के आंकड़े:
बीकानेर जिले में दो साल में 7629 साइबर ठगी की शिकायतें मिलीं। ठगों ने 29 करोड़ 37 लाख रुपए की ठगी की। पुलिस ने 2 करोड़ 96 लाख रुपए पीड़ितों को रिफंड कराए और 4 करोड़ 36 लाख रुपए होल्ड कराए। हालांकि 22 करोड़ से ज्यादा की राशि ठगों ने हड़प ली।

तकनीक से मजबूत होगी पुलिस
अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना समय की मांग बन गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सौरभ तिवाड़ी के अनुसार, बीकानेर जिले में साइबर अपराधों के खिलाफ टीम अच्छा कार्य कर रही है और एआई का प्रशिक्षण पुलिसकर्मियों को और अधिक दक्ष बनाएगा।


Share News

editor May 5, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

फसल बीमा योजना में 9 करोड़ के फर्जीवाड़े पर लगी रोक
राजस्थान
बीकानेर की 12 वर्षीय मुस्कान बोथरा ने भारतीय टीम ट्रायल्स में बनाई जगह
बीकानेर
बीकानेर में खुलेआम जुए का खेल, रातभर जुटते हैं जुआरी
बीकानेर
भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था सुधारने बीकेईएसएल की बड़ी तैयारी
बीकानेर
बीकानेर में पानी संकट के बीच अवैध मोटरों पर बड़ी कार्रवाई
बीकानेर
सांखला फाटक अंडरपास शुरू कराने को बीकानेर में हस्ताक्षर अभियान
बीकानेर
बीकानेर में पीछा कर स्कूटी छीनी, टक्कर मार गिराया युवक
बीकानेर
बीकानेर पुलिस का बड़ा एक्शन, हिस्ट्रीशीटर का अवैध कारोबार ध्वस्त
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर की 12 वर्षीय मुस्कान बोथरा ने भारतीय टीम ट्रायल्स में बनाई जगह

Published May 8, 2026
बीकानेर

बीकानेर में खुलेआम जुए का खेल, रातभर जुटते हैं जुआरी

Published May 8, 2026
बीकानेर

भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था सुधारने बीकेईएसएल की बड़ी तैयारी

Published May 8, 2026
बीकानेर

बीकानेर में पानी संकट के बीच अवैध मोटरों पर बड़ी कार्रवाई

Published May 8, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?