Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: दन्तौर और आनन्दगढ़ में सरसों-चना खरीद शुरू, किसानों की उपस्थिति जरूरी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > दन्तौर और आनन्दगढ़ में सरसों-चना खरीद शुरू, किसानों की उपस्थिति जरूरी
बीकानेर

दन्तौर और आनन्दगढ़ में सरसों-चना खरीद शुरू, किसानों की उपस्थिति जरूरी

editor
editor Published April 29, 2025
Last updated: 2025/04/29 at 7:11 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

दन्तौर और आनन्दगढ़ में सरसों-चना खरीद शुरू, किसानों की उपस्थिति जरूरी
श्रीडूंगरगढ़। समर्थन मूल्य पर सरसों और चना की खरीद का कार्य सोमवार से दन्तौर क्रय-विक्रय सहकारी समिति एवं उप केन्द्र आनन्दगढ़ जीएसएस पर प्रारंभ कर दिया गया। केन्द्र प्रभारी नाहर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दन्तौर केन्द्र पर सरसों व चना के कुल 596 किसानों तथा आनन्दगढ़ केन्द्र पर कुल 299 किसानों ने पंजीकरण करवाया है। इनमें से अब तक दन्तौर में 45 और आनन्दगढ़ में 34 किसानों को तुलाई हेतु दिनांक आंवटित की जा चुकी है।

प्रभारी ने कहा कि पंजीकृत किसान पंजीकरण के समय अपलोड किए गए सभी दस्तावेजों की मूल प्रतियां साथ लाएं। साथ ही सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सरसों को पूरी तरह साफ-सुथरा करके ही खरीद केन्द्र पर लेकर आएं ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके और जिंस रिजेक्ट न हो। किसान तिरपाल अवश्य लेकर आएं।

खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से जिंस तुलाई के समय किसान की वास्तविक उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु वीडियोग्राफी की जाएगी। इसलिए पंजीकृत किसान स्वयं केन्द्र पर उपस्थित हों। गर्मी को देखते हुए केन्द्रों पर छाया, पीने के पानी तथा प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई है।

किसानों से अपील की गई है कि वे अपनी जिंस सुबह जल्दी लेकर पहुंचे ताकि उनकी तुलाई शीघ्रता से हो सके। इस मौके पर किसान मुखराम बिरडा, मदनलाल पूनिया, सतपाल, सुरेन्द्र भादू, पूंजदान सहित विभागीय अधिकारी एवं समिति कर्मचारी मौजूद रहे।

- Advertisement -

Share News

editor April 29, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सिंथेसिस में नीट और जेईई टारगेट बैच 11 मई से शुरू
बीकानेर
उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
बीकानेर
सिंगल यूज प्लास्टिक की सूचना देने पर मिलेगा इनाम
बीकानेर
भर्ती परीक्षा में अनुपस्थित कार्मिकों पर होगी सख्त कार्रवाई
बीकानेर
बीकानेर में यातायात पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज
बीकानेर
फसल बीमा योजना में 9 करोड़ के फर्जीवाड़े पर लगी रोक
राजस्थान
बीकानेर की 12 वर्षीय मुस्कान बोथरा ने भारतीय टीम ट्रायल्स में बनाई जगह
बीकानेर
बीकानेर में खुलेआम जुए का खेल, रातभर जुटते हैं जुआरी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

सिंथेसिस में नीट और जेईई टारगेट बैच 11 मई से शुरू

Published May 9, 2026
बीकानेर

उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

Published May 9, 2026
बीकानेर

सिंगल यूज प्लास्टिक की सूचना देने पर मिलेगा इनाम

Published May 9, 2026
बीकानेर

भर्ती परीक्षा में अनुपस्थित कार्मिकों पर होगी सख्त कार्रवाई

Published May 9, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?