Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: भारत में रह रहे पाक नागरिकों को एलटीवी नियमों में बड़ी राहत
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > भारत में रह रहे पाक नागरिकों को एलटीवी नियमों में बड़ी राहत
बीकानेर

भारत में रह रहे पाक नागरिकों को एलटीवी नियमों में बड़ी राहत

editor
editor Published April 29, 2025
Last updated: 2025/04/29 at 7:09 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

भारत में रह रहे पाक नागरिकों को एलटीवी नियमों में बड़ी राहत
जोधपुर। भारत में निवास कर रहे पाकिस्तान के नागरिकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ऐसे नागरिकों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है, जिसके तहत उन्हें अब भारत छोड़ने की बाध्यता से छूट दे दी गई है। विशेष रूप से लॉन्ग टर्म वीजा (एलटीवी) धारकों को इस निर्णय से राहत मिलेगी।

एफआरओ जोधपुर कार्यालय के अनुसार, पिछले तीन दिनों में 362 पाकिस्तानी नागरिकों के एलटीवी आवेदन स्वीकार कर पंजीकरण किया गया है। मंत्रालय द्वारा जारी नई गाइडलाइन में निम्न बिंदु शामिल हैं:

  1. एलटीवी पर भारत में रह रहे पाकिस्तान नागरिकों को अब देश छोड़ने की आवश्यकता नहीं होगी।

  2. जोधपुर में रहने वाले पाक नागरिकों को जिनकी एलटीवी वैधता समाप्त हो गई है, उन्हें एफआरओ कार्यालय में जाकर इसकी अवधि बढ़वानी होगी।

    - Advertisement -
  3. जिन नागरिकों ने एलटीवी के लिए आवेदन किया है या जिनका मामला लंबित है, उन्हें पाकिस्तान नहीं भेजा जाएगा।

  4. एलटीवी की पात्रता रखने वाले नागरिकों को जल्द वैध दस्तावेजों के साथ आवेदन करना चाहिए और एफआरओ में पंजीकरण करवाना होगा।

  5. जिनके पासपोर्ट की अवधि समाप्त हो चुकी है और जिन्होंने अभी तक पंजीकरण नहीं करवाया है, उन्हें अपने दस्तावेज संबंधित एफआरओ कार्यालय में प्रस्तुत करने होंगे।

  6. भारतीय नागरिकों से विवाह कर एलटीवी पर रह रहीं मुस्लिम महिलाओं को भी पाकिस्तान लौटने की आवश्यकता नहीं है।

  7. जिन्हें स्थायी निवास की सुविधा मिली है और भारतीय नागरिकता प्रदान की जा चुकी है, उन्हें अपना नागरिकता प्रमाण पत्र एफआरओ कार्यालय में जमा करवाना होगा।

  8. एफआरओ द्वारा पाक नागरिकों के पंजीकरण और एलटीवी आवेदन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि सभी आवेदनों का त्वरित निस्तारण हो सके।

यह निर्णय उन पाक नागरिकों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है, जो वर्षों से भारत में बसे हुए हैं और भारत को ही अपना स्थायी ठिकाना मान चुके हैं।


Share News

editor April 29, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सिंथेसिस में नीट और जेईई टारगेट बैच 11 मई से शुरू
बीकानेर
उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
बीकानेर
सिंगल यूज प्लास्टिक की सूचना देने पर मिलेगा इनाम
बीकानेर
भर्ती परीक्षा में अनुपस्थित कार्मिकों पर होगी सख्त कार्रवाई
बीकानेर
बीकानेर में यातायात पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज
बीकानेर
फसल बीमा योजना में 9 करोड़ के फर्जीवाड़े पर लगी रोक
राजस्थान
बीकानेर की 12 वर्षीय मुस्कान बोथरा ने भारतीय टीम ट्रायल्स में बनाई जगह
बीकानेर
बीकानेर में खुलेआम जुए का खेल, रातभर जुटते हैं जुआरी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

सिंथेसिस में नीट और जेईई टारगेट बैच 11 मई से शुरू

Published May 9, 2026
बीकानेर

उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

Published May 9, 2026
बीकानेर

सिंगल यूज प्लास्टिक की सूचना देने पर मिलेगा इनाम

Published May 9, 2026
बीकानेर

भर्ती परीक्षा में अनुपस्थित कार्मिकों पर होगी सख्त कार्रवाई

Published May 9, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?