Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर नगर स्थापना दिवस पर विभूतियों का हुआ भव्य सम्मान समारोह
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर नगर स्थापना दिवस पर विभूतियों का हुआ भव्य सम्मान समारोह
बीकानेर

बीकानेर नगर स्थापना दिवस पर विभूतियों का हुआ भव्य सम्मान समारोह

editor
editor Published April 29, 2025
Last updated: 2025/04/29 at 7:11 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर नगर स्थापना दिवस का मुख्य समारोह अक्षय द्वितीया को मंगलवार को राव बीकाजी प्रतिमा स्थल, जूनागढ़ में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। समारोह के संबंध में जानकारी देते हुए राव बीकाजी संस्थान के अध्यक्ष डॉ. गिरिजा शंकर शर्मा ने बताया कि राव बीकाजी की प्रतिमा का पूजन वेदपाठी ब्राह्मणों व राजगुरु द्वारा विधि-विधान से किया गया। इसके पश्चात महाराजा रायसिंह जी ट्रस्ट के शाही बैंड की मधुर ध्वनि के साथ मुख्य कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित विभूतियों को सम्मानित किया गया।

संस्थान के महामंत्री विद्यासागर आचार्य ने बताया कि इस वर्ष जिन विभूतियों को सम्मान प्रदान किया गया, उन्होंने समाजहित में अनुकरणीय कार्य किए हैं। समारोह के मुख्य अतिथि बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष करण प्रताप सिंह, बीएसएफ के सेवानिवृत्त महानिरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका और लोकगायक पद्मश्री अली गनी बंधु उपस्थित रहे।

मुख्य समारोह के प्रभारी नरेंद्र सिंह स्याणी ने बताया कि इस वर्ष शिक्षाविद डॉ. अनिला पुरोहित, तबला वादक गुलाम हुसैन, संगीतज्ञ पं. पुखराज शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मण राघव, उद्योगपति द्वारका प्रसाद पचीसिया, एथलीट देवेंद्र सिंह गहलोत, रंगकर्मी मंजू रांकावत, शोधकर्ता डॉ. मुकेश हर्ष, साहित्यकार जानकी नारायण श्रीमाली, रंगकर्मी विजय सिंह राठौड़, समाजसेवी पुरुषोत्तम दावड़ा, शिक्षाविद लाजपत राय मिढ़ा, पर्यावरणविद् चरणदास सागर, विधिवेत्ता सुरेश भाटिया, साहित्यकार शशांक शेखर जोशी, ऋग्वैदीय राका वेद पाठशाला व संस्कृतिकर्मी राहुल शंकर थानवी को प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा गया। इसके अलावा 46 विशिष्ट व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह की शुरुआत में अतिथियों का स्वागत संस्था पदाधिकारियों द्वारा माला, शॉल और साफा पहनाकर किया गया। स्वागत भाषण में नरेंद्र सिंह स्याणी ने बीकानेर वासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और आयोजन में सहयोग देने वाली संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -

डॉ. गिरिजा शंकर शर्मा ने बीकानेर की संस्कृति और विरासत को सहेजने का आह्वान करते हुए नगर वासियों को शुभकामनाएं दीं। विधायक जेठानंद व्यास ने अपने भाषण में बीकानेर को महानगर के रूप में विकसित करने की योजनाओं की जानकारी दी और सुझाव दिया कि हर वर्ष नगर स्थापना दिवस पर कोई नया कार्य आरंभ अथवा घोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने राव बीकाजी संस्थान की भूमिका की सराहना भी की।

कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित ने किया और बीकानेर के गौरवशाली इतिहास व परंपराओं पर प्रकाश डाला। करण प्रताप सिंह ने बीकानेर की सांस्कृतिक महत्ता पर विचार व्यक्त किए, वहीं महावीर रांका ने दान-पुण्य और परंपराओं को निभाने की नगर की परंपरा को रेखांकित किया। पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ ने शहर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया और चाइनीज मांझे के प्रति जनजागरूकता की आवश्यकता बताई।

पद्मश्री अली गनी बंधुओं ने राजस्थानी गीत प्रस्तुत कर समारोह को सुरों की लहरियों से सराबोर कर दिया। वरिष्ठ गीतकार राजेंद्र स्वर्णकार द्वारा प्रस्तुत बीकानेर महिमा गीत को श्रोताओं ने खूब सराहा। एंटीक रेडियो संग्राहक दिनेश माथुर व सुनीलम पुरोहित को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम स्थल पर प्रसाद एवं पेयजल की व्यवस्था में सहयोग देने के लिए लोटस डेयरी, खाओसा, भिखाराम चांदमल, नेचर आइसक्रीम सहित अन्य सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

समापन पर महामंत्री विद्यासागर आचार्य ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि बीकानेर के नागरिक एक परिवार की तरह मिलकर अपने शहर को और अधिक गौरवशाली बनाएंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर के गणमान्यजन उपस्थित रहे।


Share News

editor April 29, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
बीकानेर
सिंगल यूज प्लास्टिक की सूचना देने पर मिलेगा इनाम
बीकानेर
भर्ती परीक्षा में अनुपस्थित कार्मिकों पर होगी सख्त कार्रवाई
बीकानेर
बीकानेर में यातायात पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज
बीकानेर
फसल बीमा योजना में 9 करोड़ के फर्जीवाड़े पर लगी रोक
राजस्थान
बीकानेर की 12 वर्षीय मुस्कान बोथरा ने भारतीय टीम ट्रायल्स में बनाई जगह
बीकानेर
बीकानेर में खुलेआम जुए का खेल, रातभर जुटते हैं जुआरी
बीकानेर
भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था सुधारने बीकेईएसएल की बड़ी तैयारी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

Published May 9, 2026
बीकानेर

सिंगल यूज प्लास्टिक की सूचना देने पर मिलेगा इनाम

Published May 9, 2026
बीकानेर

भर्ती परीक्षा में अनुपस्थित कार्मिकों पर होगी सख्त कार्रवाई

Published May 9, 2026
बीकानेर

बीकानेर में यातायात पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज

Published May 9, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?