Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बजट घोषणाओं और लंबित शिकायतों की कलेक्टर सभागार में समीक्षा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बजट घोषणाओं और लंबित शिकायतों की कलेक्टर सभागार में समीक्षा
बीकानेर

बजट घोषणाओं और लंबित शिकायतों की कलेक्टर सभागार में समीक्षा

editor
editor Published April 28, 2025
Last updated: 2025/04/28 at 7:33 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बजट घोषणाओं और लंबित शिकायतों की कलेक्टर सभागार में समीक्षा

बीकानेर। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) रामावतार कुमावत ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में वर्ष 2025-26 की बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ बजट घोषणाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को इन योजनाओं का पूरा लाभ समय पर मिल सके।

कुमावत ने कहा कि संबंधित विभागों के उच्च अधिकारी भी घोषणाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा करें और यदि कोई व्यावहारिक समस्या आती है तो स्थानीय अथवा मुख्यालय स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बजट घोषणाओं का समय पर क्रियान्वयन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान उन्होंने विभागवार प्रगति रिपोर्ट लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। भूमि आवंटन से संबंधित विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) रमेश देव, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक कैलाश चौधरी, महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक डॉ. अनुराधा सक्सेना, बाल विकास विभाग के उपनिदेशक सुभाष चौधरी, सहायक निदेशक (उद्यानिकी) मुकेश गहलोत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

संपर्क पोर्टल की लंबित शिकायतों की समीक्षा
बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) रमेश देव ने संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की। उन्होंने 60 से 180 दिन या उससे अधिक समय से लंबित शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। रमेश देव ने कहा कि उच्च स्तर पर संपर्क पोर्टल की नियमित समीक्षा होती है, इसलिए सभी विभाग गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे संपर्क पोर्टल के प्रकरणों की नियमित रूप से निगरानी करें।


Share News

editor April 28, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

शिवबाड़ी कार आगजनी मामले में चार आरोपी राउंडअप, सोशल मीडिया वीडियो से खुलासा
बीकानेर
बीकानेर रोजगार मेले में 307 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
बीकानेर
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बीकानेर की मेडिकल दुकानें बंद
बीकानेर
पब्लिक पार्क गेट के खतरनाक गड्ढे भरे, बीडीए ने शुरू किया सुधार कार्य
बीकानेर
बीकानेर में कल तीन घंटे बिजली बंद रहेगी, रखरखाव कार्य जारी
बीकानेर
अंबेडकर कॉलोनी में घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़, मामला दर्ज
बीकानेर
शादी के 13 दिन बाद दुल्हन जेवरात लेकर फरार
बीकानेर
उधार के पैसे मांगने पर भाई-भतीजों ने की मारपीट
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

शिवबाड़ी कार आगजनी मामले में चार आरोपी राउंडअप, सोशल मीडिया वीडियो से खुलासा

Published May 23, 2026
बीकानेर

बीकानेर रोजगार मेले में 307 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

Published May 23, 2026
बीकानेर

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बीकानेर की मेडिकल दुकानें बंद

Published May 23, 2026
बीकानेर

पब्लिक पार्क गेट के खतरनाक गड्ढे भरे, बीडीए ने शुरू किया सुधार कार्य

Published May 23, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?