Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: जयपुर सांसद का बयान: “यहां रहना है तो शांति से रहना होगा”
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > जयपुर सांसद का बयान: “यहां रहना है तो शांति से रहना होगा”
बीकानेर

जयपुर सांसद का बयान: “यहां रहना है तो शांति से रहना होगा”

editor
editor Published April 27, 2025
Last updated: 2025/04/27 at 9:39 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर सांसद का बयान: “यहां रहना है तो शांति से रहना होगा”
राजधानी जयपुर के जौहरी बाजार स्थित जामा मस्जिद के बाहर हुए हंगामे के बाद जयपुर सांसद मंजू शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। शनिवार को बवाल की सूचना मिलने पर सांसद मंजू शर्मा मौके पर पहुंचीं और क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए।

मीडिया से बातचीत में सांसद ने कहा, “जयपुर शहर में शांति बनी हुई है और प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। जो लोग जयपुर में रहना चाहते हैं, उन्हें शांति से रहना होगा। यदि किसी को यहां रहना पसंद नहीं है, तो वे वहां जा सकते हैं जहां उन्हें शांति मिलती है।” उन्होंने आगे कहा, “हम पूरे देश में शांति चाहते हैं। जो लोग अशांति फैलाना चाहते हैं, उन्हें समझना चाहिए कि या तो वे देश के साथ रहें या फिर जहां जाना चाहें वहां चले जाएं। इतनी छोटी बात पर भीड़ इकट्ठा करने का कोई औचित्य नहीं था।”

क्या है पूरा मामला
शुक्रवार रात जौहरी बाजार स्थित जामा मस्जिद के बाहर पोस्टर लगाए जाने को लेकर विवाद हुआ। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में विधायक बालमुकुंदाचार्य ने अपने समर्थकों के साथ मस्जिद की सीढ़ियों पर पोस्टर लगाए और नारेबाजी की, जिससे दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया। इसके विरोध में समुदाय विशेष के लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और मौके पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई।

फिलहाल क्षेत्र में शांति बनी हुई है और परकोटे में बाजार बंद कर दिया गया है। पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।
इस मामले में विधायक बालमुकुंदाचार्य के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपने कृत्य के लिए माफी मांग ली है।

- Advertisement -

Share News

editor April 27, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सिंथेसिस में नीट और जेईई टारगेट बैच 11 मई से शुरू
बीकानेर
उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
बीकानेर
सिंगल यूज प्लास्टिक की सूचना देने पर मिलेगा इनाम
बीकानेर
भर्ती परीक्षा में अनुपस्थित कार्मिकों पर होगी सख्त कार्रवाई
बीकानेर
बीकानेर में यातायात पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज
बीकानेर
फसल बीमा योजना में 9 करोड़ के फर्जीवाड़े पर लगी रोक
राजस्थान
बीकानेर की 12 वर्षीय मुस्कान बोथरा ने भारतीय टीम ट्रायल्स में बनाई जगह
बीकानेर
बीकानेर में खुलेआम जुए का खेल, रातभर जुटते हैं जुआरी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

सिंथेसिस में नीट और जेईई टारगेट बैच 11 मई से शुरू

Published May 9, 2026
बीकानेर

उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

Published May 9, 2026
बीकानेर

सिंगल यूज प्लास्टिक की सूचना देने पर मिलेगा इनाम

Published May 9, 2026
बीकानेर

भर्ती परीक्षा में अनुपस्थित कार्मिकों पर होगी सख्त कार्रवाई

Published May 9, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?