Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: एसआई भर्ती रद्द की मांग को लेकर जयपुर में धरना तेज
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > एसआई भर्ती रद्द की मांग को लेकर जयपुर में धरना तेज
बीकानेर

एसआई भर्ती रद्द की मांग को लेकर जयपुर में धरना तेज

editor
editor Published April 27, 2025
Last updated: 2025/04/27 at 8:59 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

एसआई भर्ती रद्द की मांग को लेकर जयपुर में धरना तेज

 

जयपुर के शहीद स्मारक पर सब-इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर आंदोलन तेज हो गया है। आरएलपी के सुप्रीमो और नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में धरने का आज दूसरा दिन है। आंदोलन में राजस्थान युवाशक्ति एकीकृत महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष मनोज मीणा भी छात्रों के साथ मोर्चा संभाले हुए हैं।

 

- Advertisement -

धरने की शुरुआत जालूपुरा से शहीद स्मारक तक पैदल मार्च के साथ हुई थी। आंदोलनकारी कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर एसआई और पीटीआई भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने की मांग करते हुए सरकार और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की।

 

जब तक परीक्षा रद्द नहीं, तब तक आंदोलन जारी: बेनीवाल

हनुमान बेनीवाल ने कहा कि युवाओं के सामने यह संकट है कि न्याय के लिए वे किसके पास जाएं। सरकार सुनवाई नहीं कर रही और विपक्षी दल कांग्रेस के नेता भी इस मामले में संलिप्त हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक एसआई भर्ती परीक्षा रद्द नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।

 

आर-पार की लड़ाई का ऐलान: मनोज मीणा

राजस्थान युवाशक्ति एकीकृत महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष मनोज मीणा ने कहा कि जब तक सरकार एसआई भर्ती परीक्षा रद्द करने का भरोसा नहीं दिलाती, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। उन्होंने इसे सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई बताया और कहा कि लाखों युवाओं के भविष्य के साथ हुए अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।

 

सरकार के गले की फांस बनी एसआई भर्ती

गहलोत सरकार के कार्यकाल में आयोजित एसआई भर्ती अब भजनलाल सरकार के लिए भी चुनौती बन गई है। पहले कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने इस परीक्षा पर सवाल उठाए थे, अब सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी आरोप लगाए हैं।

 

हनुमान बेनीवाल ने कहा कि सरकार के मंत्री केके बिश्नोई और सीएमओ के एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ने मिलकर दो महिलाओं को फायदा पहुंचाने के लिए एसआई परीक्षा का पेपर लीक कराया। इसी वजह से सरकार परीक्षा रद्द करने से बच रही है।


Share News

editor April 27, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

शिवबाड़ी कार आगजनी मामले में चार आरोपी राउंडअप, सोशल मीडिया वीडियो से खुलासा
बीकानेर
बीकानेर रोजगार मेले में 307 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
बीकानेर
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बीकानेर की मेडिकल दुकानें बंद
बीकानेर
पब्लिक पार्क गेट के खतरनाक गड्ढे भरे, बीडीए ने शुरू किया सुधार कार्य
बीकानेर
बीकानेर में कल तीन घंटे बिजली बंद रहेगी, रखरखाव कार्य जारी
बीकानेर
अंबेडकर कॉलोनी में घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़, मामला दर्ज
बीकानेर
शादी के 13 दिन बाद दुल्हन जेवरात लेकर फरार
बीकानेर
उधार के पैसे मांगने पर भाई-भतीजों ने की मारपीट
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

शिवबाड़ी कार आगजनी मामले में चार आरोपी राउंडअप, सोशल मीडिया वीडियो से खुलासा

Published May 23, 2026
बीकानेर

बीकानेर रोजगार मेले में 307 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

Published May 23, 2026
बीकानेर

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बीकानेर की मेडिकल दुकानें बंद

Published May 23, 2026
बीकानेर

पब्लिक पार्क गेट के खतरनाक गड्ढे भरे, बीडीए ने शुरू किया सुधार कार्य

Published May 23, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?