Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान में गिवअप अभियान पर नया विवाद, राशन डीलर्स में नाराजगी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > राजस्थान में गिवअप अभियान पर नया विवाद, राशन डीलर्स में नाराजगी
बीकानेर

राजस्थान में गिवअप अभियान पर नया विवाद, राशन डीलर्स में नाराजगी

editor
editor Published April 26, 2025
Last updated: 2025/04/26 at 4:05 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

राजस्थान में गिवअप अभियान पर नया विवाद, राशन डीलर्स में नाराजगी
राजस्थान में खाद्य सुरक्षा योजना से अपात्र लाभार्थियों के नाम हटाने के लिए शुरू किया गया गिवअप अभियान अब विवादों में घिरता नजर आ रहा है। जयपुर जिले में फील्ड में तैनात प्रवर्तन अधिकारी उच्च अधिकारियों के निर्देश पर राशन डीलर्स से पांच-पांच आवेदन जुटाने का दबाव बना रहे हैं।

राशन डीलर्स का आरोप है कि गिवअप अभियान का आंकड़ा बढ़ाने के लिए उन पर अनावश्यक दबाव डाला जा रहा है। डीलर्स ने बताया कि जब वे लाभार्थियों से नाम हटाने के लिए आवेदन भरवाने की कोशिश करते हैं तो कई बार बहस और मारपीट जैसी स्थिति बन जाती है। लाभार्थी कहते हैं कि राशन डीलर को नाम हटाने का अधिकार नहीं है और इसके लिए ग्रामसेवक, पटवारी या तहसीलदार ही अधिकृत हैं। इस विवाद के चलते कई लाभार्थी गेहूं लेने भी नहीं आ रहे हैं।

डीलर्स का कहना है कि योजना से अपात्र लाभार्थियों के नाम हटाने के लिए एक निश्चित प्रक्रिया तय है, लेकिन अब जबरन पांच-पांच आवेदन मांगना गलत है। इससे डीलर्स और लाभार्थियों के बीच तनाव बढ़ रहा है।

इस मुद्दे पर अखिल भारतीय उचित मूल्य दुकानदार संघ, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष डिंपल शर्मा ने कहा कि अधिकारियों द्वारा बनाए जा रहे दबाव के कारण हालात बिगड़ रहे हैं और डीलर्स को अनावश्यक विवादों में घसीटा जा रहा है।

- Advertisement -

Share News

editor April 26, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सिंथेसिस में नीट और जेईई टारगेट बैच 11 मई से शुरू
बीकानेर
उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
बीकानेर
सिंगल यूज प्लास्टिक की सूचना देने पर मिलेगा इनाम
बीकानेर
भर्ती परीक्षा में अनुपस्थित कार्मिकों पर होगी सख्त कार्रवाई
बीकानेर
बीकानेर में यातायात पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज
बीकानेर
फसल बीमा योजना में 9 करोड़ के फर्जीवाड़े पर लगी रोक
राजस्थान
बीकानेर की 12 वर्षीय मुस्कान बोथरा ने भारतीय टीम ट्रायल्स में बनाई जगह
बीकानेर
बीकानेर में खुलेआम जुए का खेल, रातभर जुटते हैं जुआरी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

सिंथेसिस में नीट और जेईई टारगेट बैच 11 मई से शुरू

Published May 9, 2026
बीकानेर

उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

Published May 9, 2026
बीकानेर

सिंगल यूज प्लास्टिक की सूचना देने पर मिलेगा इनाम

Published May 9, 2026
बीकानेर

भर्ती परीक्षा में अनुपस्थित कार्मिकों पर होगी सख्त कार्रवाई

Published May 9, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?