Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: शिक्षा मंत्री से पैपा ने की मुलाकात, आरटीई भुगतान और फीस वसूली पर चर्चा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > शिक्षा मंत्री से पैपा ने की मुलाकात, आरटीई भुगतान और फीस वसूली पर चर्चा
बीकानेर

शिक्षा मंत्री से पैपा ने की मुलाकात, आरटीई भुगतान और फीस वसूली पर चर्चा

editor
editor Published April 25, 2025
Last updated: 2025/04/25 at 2:49 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर।
राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर गुरुवार को बीकानेर दौरे पर रहे। इस दौरान दोपहर 2:15 बजे प्राइवेट एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स प्रॉस्पैरिटी एलायंस (पैपा), राजस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश समन्वयक गिरिराज खैरीवाल के नेतृत्व में उनसे मुलाकात की। यह मुलाकात माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के प्रशासनिक भवन में हुई।

बैठक में समान परीक्षा योजना के तहत प्रति विद्यार्थी ₹10 की जबरन परीक्षा फीस वसूली की ओर शिक्षा मंत्री का ध्यान आकर्षित किया गया। मंत्री दिलावर ने तत्काल इस पर सख्त रुख अपनाते हुए शिक्षा निदेशक सीताराम जाट को तलब किया और वसूली को तुरंत प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिए।

पैपा के समन्वयक गिरिराज खैरीवाल ने बताया कि इस मौके पर उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा गया। इसमें प्रमुख मांगें थीं – आरटीई के तहत यूनिट कॉस्ट में शीघ्र वृद्धि, सत्र 2024-25 का लंबित भुगतान एक ही किश्त में जारी करना, तथा स्टूडेंट्स को डीबीटी के जरिए पुस्तक राशि स्थानांतरित करने की योजना को सत्र 2025-26 से लागू करना। ज्ञापन में यह भी बताया गया कि सत्र 2024-25 लगभग समाप्ति की ओर है और स्कूलों ने पहले ही अप्रैल से अगस्त तक विद्यार्थियों को पुस्तकें वितरित कर दी थीं।

अन्य मांगों में आरटीई के अंतर्गत लगे सभी बाधकों को हटाने, इनके चलते रोके गए भुगतान को शीघ्र जारी करने, सत्र 2020-21 में ऑफलाइन पद्धति से पढ़ाने वाले स्कूलों को बिना शर्त भुगतान करने, और प्री-प्राइमरी कक्षाओं (PP3, PP4, PP5) में अध्ययनरत बच्चों के लिए भी भुगतान की मांग की गई।

- Advertisement -

खैरीवाल ने यह भी मांग की कि चार वर्षों से यूनिट कॉस्ट में कोई वृद्धि नहीं हुई है, जिसे वर्तमान सत्र में ही संशोधित किया जा सकता है क्योंकि अभी बिल निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। साथ ही, सत्र 2025-26 से डीबीटी लागू होने के बाद स्कूलों को पुस्तकें उपलब्ध कराने की बाध्यता समाप्त करने और इस विषय में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की मांग भी रखी गई।

शिक्षा मंत्री ने ज्ञापन में उल्लिखित सभी मांगों के समाधान का आश्वासन दिया और कहा कि आरटीई भुगतान की प्रक्रिया शीघ्र शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने सभी मांगों पर गंभीरतापूर्वक कार्रवाई करने का भरोसा भी दिलाया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में लक्ष्मण व्यास, प्रभुदयाल गहलोत एवं लोकेश कुमार मोदी भी उपस्थित रहे।


Share News

editor April 25, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

जुलाई में चमकेगी इन पांच राशियों की किस्मत
बीकानेर
एक जुलाई से हटेंगी पेट्रोल-डीजल की पाबंदियां, उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
बीकानेर
बीकानेर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, आज होगी संगठन की अग्निपरीक्षा
बीकानेर
निमोनिया बढ़ने पर प्रसूता वेंटिलेटर पर, पीबीएम में हालत फिर गंभीर
बीकानेर
राजस्थान में भीषण गर्मी बरकरार, बारिश का अलर्ट, जल्द पहुंचेगा मानसून
बीकानेर
बीकानेर में बनेगा नाल-पलाना रेल बाईपास, 448 करोड़ की परियोजना तैयार
बीकानेर
मंगलवार को बीकानेर के कई इलाकों में चार घंटे बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
अवैध धारदार हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की जांच
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

जुलाई में चमकेगी इन पांच राशियों की किस्मत

Published June 30, 2026
बीकानेर

एक जुलाई से हटेंगी पेट्रोल-डीजल की पाबंदियां, उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

Published June 30, 2026
बीकानेर

बीकानेर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, आज होगी संगठन की अग्निपरीक्षा

Published June 30, 2026
बीकानेर

निमोनिया बढ़ने पर प्रसूता वेंटिलेटर पर, पीबीएम में हालत फिर गंभीर

Published June 30, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?