Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान में 203 न्यायिक अधिकारियों का बड़ा तबादला आदेश जारी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > राजस्थान में 203 न्यायिक अधिकारियों का बड़ा तबादला आदेश जारी
बीकानेर

राजस्थान में 203 न्यायिक अधिकारियों का बड़ा तबादला आदेश जारी

editor
editor Published April 25, 2025
Last updated: 2025/04/25 at 11:01 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर।
राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने गुरुवार को अधीनस्थ न्यायपालिका में एक बड़े फेरबदल की घोषणा करते हुए 203 न्यायिक अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें जिला एवं सत्र न्यायाधीश स्तर के 88 अधिकारी भी शामिल हैं। इस निर्णय के तहत जयपुर सहित राज्य की विभिन्न अदालतों में पीठासीन अधिकारियों की नई नियुक्तियां की गई हैं।

हाईकोर्ट की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि जिला जज संवर्ग से ओमप्रकाश को मुख्य पीठ जोधपुर का विशेषाधिकारी, सीमा मेवाड़ा और तोषिता मालानी को जोधपुर प्रधान पीठ में रजिस्ट्रार (वर्गीकरण) प्रथम, नरेंद्र कुमार खत्री को राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी में अतिरिक्त निदेशक (अकादमिक) के पद पर नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा आशा कुमारी को प्रतापगढ़, राम सुरेश प्रसाद को बांसवाड़ा, ओमी पुरोहित को जैसलमेर, राजिंद्र कुमार को सीकर, अरुण कुमार अग्रवाल को धौलपुर, पूरण कुमार शर्मा को जोधपुर जिला तथा हुकमसिंह राजपुरोहित को दौसा का जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

जयपुर शहर की विभिन्न अदालतों में भी कई तबादले हुए हैं। महानगर-प्रथम क्षेत्र में अलका बंसल को पॉक्सो विशेष अदालत में विशिष्ट न्यायाधीश, रामकिशन शर्मा को एडीजे-7, प्रेमरतन ओझा को एडीजे-9, जयश्री मीणा को न्यायिक मजिस्ट्रेट-19, चाकसू, छवि सिंघल को विशेष जज, चेक अनादरण-सांगानेर नियुक्त किया गया है।

- Advertisement -

महानगर-द्वितीय क्षेत्र में दीक्षा को बम विस्फोट मामलों की विशेष अदालत, प्रदीप कुमार को एडीजे-7, कंचन सिंह राजावत को एसीजेएम-2, गुरजोत सिंह को न्यायिक मजिस्ट्रेट-13 और जफर अहमद कुरैशी को एसीजेएम-10, चौमूं बनाया गया है।

इसके अतिरिक्त राजेश मीणा को एसीजेएम-आर्थिक अपराध, नीलिमा पंवार को एसीजेएम-चौमूं, संतोष मीणा को एसीजेएम-जोबनेर, ममता गुप्ता को एसीजेएम-सांगानेर और नताशा चौधरी को न्यायिक मजिस्ट्रेट शाहपुरा-जयपुर के पद पर नियुक्त किया गया है।

इस व्यापक तबादला सूची को न्यायिक प्रशासन में बदलाव और कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


Share News

editor April 25, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पदोन्नति के बाद 16 आरपीएस अधिकारियों को मिली नई पोस्टिंग
बीकानेर
स्कूटी की डिग्गी में हेरोइन सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
सिंथेसिस में नीट और जेईई टारगेट बैच 11 मई से शुरू
बीकानेर
उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
बीकानेर
सिंगल यूज प्लास्टिक की सूचना देने पर मिलेगा इनाम
बीकानेर
भर्ती परीक्षा में अनुपस्थित कार्मिकों पर होगी सख्त कार्रवाई
बीकानेर
बीकानेर में यातायात पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज
बीकानेर
फसल बीमा योजना में 9 करोड़ के फर्जीवाड़े पर लगी रोक
राजस्थान

You Might Also Like

बीकानेर

पदोन्नति के बाद 16 आरपीएस अधिकारियों को मिली नई पोस्टिंग

Published May 9, 2026
बीकानेर

स्कूटी की डिग्गी में हेरोइन सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Published May 9, 2026
बीकानेर

सिंथेसिस में नीट और जेईई टारगेट बैच 11 मई से शुरू

Published May 9, 2026
बीकानेर

उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

Published May 9, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?