Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: रंग लगाने से किया इनकार, लाइब्रेरी में पीट-पीटकर छात्र की हत्या
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > रंग लगाने से किया इनकार, लाइब्रेरी में पीट-पीटकर छात्र की हत्या
बीकानेर

रंग लगाने से किया इनकार, लाइब्रेरी में पीट-पीटकर छात्र की हत्या

editor
editor Published March 14, 2025
Last updated: 2025/03/14 at 1:14 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

राजस्थान के दौसा जिले में होली के दौरान एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र के रालावास गांव में 25 वर्षीय छात्र हंसराज की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि हंसराज प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था और गांव की लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहा था।

Contents
रंग लगाने से शुरू हुआ विवाद, जान से मार डालागुस्साए परिजनों ने हाइवे पर शव रखकर किया प्रदर्शनमामले में पुलिस कर रही जांचख्वाब अधूरे रह गए…

रंग लगाने से शुरू हुआ विवाद, जान से मार डाला

घटना बुधवार दोपहर करीब चार बजे की है, जब हंसराज गांव की लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान वहां पढ़ने आए तीन युवकों—अशोक, बबलू और कालूराम से उसका होली के रंग लगाने को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि तीनों आरोपियों ने हंसराज को बेल्ट और लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान किसी ने हंसराज का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

गुस्साए परिजनों ने हाइवे पर शव रखकर किया प्रदर्शन

घटना की जानकारी मिलते ही हंसराज के परिजन और गांववाले अस्पताल पहुंचे और न्याय की मांग करते हुए शव को नेशनल हाइवे-148 (दौसा-कौथून) पर रखकर प्रदर्शन करने लगे। उनकी तीन मुख्य मांगे थीं—हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी, परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी।

प्रशासन ने समझाइश कर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया और देर रात एक बजे प्रदर्शन खत्म हुआ।

- Advertisement -

मामले में पुलिस कर रही जांच

पुलिस के अनुसार, हत्या के आरोपी अशोक, बबलू और कालूराम भी उसी लाइब्रेरी में पढ़ाई करते थे। हंसराज से विवाद होने पर उन्होंने उसे बेरहमी से पीटा और किसी ने गला दबाकर हत्या कर दी। एक महिला ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ख्वाब अधूरे रह गए…

हंसराज प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था और परिवार की उम्मीदों का सहारा था। उसकी हत्या से घर में मातम पसरा हुआ है और परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।


Share News

editor March 14, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

कोडमदेसर तालाब सूखा, जर्जर दीवारों से हादसे का खतरा
बीकानेर
होटल कारोबारी को दो करोड़ की रंगदारी मांगने की धमकी
बीकानेर
बीकानेर जेल में कैदियों के बीच मारपीट, एक बंदी घायल
बीकानेर
कोलायत के सोलर प्लांट से लाखों की केबल चोरी
बीकानेर
बीकानेर इंजीनियरिंग कॉलेज में शुरू होगा एमटेक डिजिटल कम्युनिकेशन कोर्स
बीकानेर
बीकानेर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, कई मामलों का हुआ निस्तारण
बीकानेर
गंगाशहर में 40 ग्राम सोना हड़पने का मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर 50 दिवसीय अभियान शुरू
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

कोडमदेसर तालाब सूखा, जर्जर दीवारों से हादसे का खतरा

Published May 10, 2026
बीकानेर

होटल कारोबारी को दो करोड़ की रंगदारी मांगने की धमकी

Published May 10, 2026
बीकानेर

बीकानेर जेल में कैदियों के बीच मारपीट, एक बंदी घायल

Published May 10, 2026
बीकानेर

कोलायत के सोलर प्लांट से लाखों की केबल चोरी

Published May 10, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?