संभाग के सबसे बड़े अस्पताल से मोबाइल, बैग और बाइक चोरी जैसी घटनाओं पर अब तक पूरी तरह अंकुश लगाने में पुलिस और अस्पताल प्रशासन नाकाम रहे हैं। बीते 10 दिनों में पीबीएम के मरीजों और परिजनों के मोबाइल चोरी होना सबके लिए सिरदर्द बना हुआ था।
सोमवार की रात पीबीएम में कांस्टेबल गणेशाराम और ट्रॉमा सुरक्षा गार्ड की सतर्कता के चलते मोबाइल चोर को पकड़ लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चोरी के मोबाइल भुट्टो के बास की एक दुकान पर बेचता था। फिलहाल युवक को पकड़कर सदर थाने भेजा गया है, जहां आरोपी से मोबाइल बरामदगी और अन्य वारदातों की पूछताछ होगी।
