ड्यूटी से लौट रहे व्यक्ति को टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र में 17 फरवरी की रात की है। इस संबंध में रतनगढ़ निवासी देवेन्द्र सिंह ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि उसका छोटा भाई वीरेन्द्र सिंह ड्यूटी से घर जा रहा था। इसी दौरान तिलक नगर रोड पर गलत दिशा से आते हुए एक कार ने उसके भाई की गाड़ी को टक्कर मार दी। जिससे उसके भाई को गंभीर चोटें लगीं। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
