Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: जयपुर पुलिस ने IIT बाबा को हिरासत में लिया
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > जयपुर पुलिस ने IIT बाबा को हिरासत में लिया
बीकानेर

जयपुर पुलिस ने IIT बाबा को हिरासत में लिया

editor
editor Published March 3, 2025
Last updated: 2025/03/03 at 5:46 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर पुलिस ने IIT बाबा को हिरासत में लिया

प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुए आईआईटी बाबा अभय सिंह को जयपुर पुलिस ने हिरासत में लिया है। शिप्रापथ थाना पुलिस ने एक होटल से बाबा को हिरासत में लिया, बाद में जमानत मुचलके पर छोड़ भी दिया गया। बाबा के पास गांजा भी बरामद किया गया है। बाबा पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि रिद्धि सिद्धि पार्क क्लासिक होटल में अभय सिंह नाम का युवक सुसाइड का प्रयास कर रहा है। जिसके चलते पुलिस होटल पहुंची, यहां आईआईटी बाबा अभय सिंह मिला। सिंह ने पुलिस को बताया कि वह गांजे के नशे में था। इस दौरान उसने नशे में कोई सूचना दी हो तो उसे इसकी जानकारी नहीं हैं। पुलिस को तलाशी में बाबा के पास दो ग्राम गांजा भी बरामद किया गया। पुलिस ने थाने में लाकर सिंह को जमानत मुचलके पर छोड़ दिया गया। पुलिस ने बताया कि बाबा के पास दो ग्राम गांजा ही बरामद हुआ था।

हैप्पी बर्थडे तो बोल दो… होटल से निकलते वक्त IIT बाबा ने कहा, “हैप्पी बर्थडे तो बोल दो मुझे।” उसने कहा पता नहीं पुलिस क्यों आई, किसी ने आत्महत्या के बारे में बता दिया… शायद इसलिए आए थे। हालांकि सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ऐसे तो सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Advertisement -

कम मात्रा में था गांजा, इसलिए छोड़ा शिप्रापथ पुलिस स्टेशन के एसएचओ राजेंद्र गोदारा ने कहा कि, सूचना मिली थी कि अभय सिंह आत्महत्या कर सकता है। मौके पर पहुंचे तो IIT बाबा ने कहा कि मैं गांजे का सेवन करता हूं और वह मेरे पास है… गांजा पीना और रखना अपराध है। एनडीपीएस एक्ट के तहत सिंह को गिरफ्तार किया गया। गांजा काफी कम मात्रा में था इसलिए जमानत पर रिहा कर दिया गया। आगे जरूरत पड़ेगी तो वापस बुला लेंगे।

भारत-पाक मैच में भविष्यवाणी पर हुए थे ट्रोल आईआईटी बाबा अभय सिंह चैम्पियनशिप ट्रॉफी में भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले के दौरान काफी ट्रोल हुए थे। बाबा ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि इस बार पाकिस्तान मैच जीतेगा। उन्होंने कहा था कि मैच इंडिया नहीं जीतेगी। विराट कोहली चाहे कोई अन्य एड़ी-चोटी का जोर लगा ले। सबको बोल दो वह पूरा जोर लगाकर देख ले। जीत के दिखा दो। मैंने मना कर दिया है। अब नहीं जीतेगी तो नहीं जीतेगी। बाद में उन्हें काफी ट्रोल किया गया था।


Share News

editor March 3, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

कोडमदेसर तालाब सूखा, जर्जर दीवारों से हादसे का खतरा
बीकानेर
होटल कारोबारी को दो करोड़ की रंगदारी मांगने की धमकी
बीकानेर
बीकानेर जेल में कैदियों के बीच मारपीट, एक बंदी घायल
बीकानेर
कोलायत के सोलर प्लांट से लाखों की केबल चोरी
बीकानेर
बीकानेर इंजीनियरिंग कॉलेज में शुरू होगा एमटेक डिजिटल कम्युनिकेशन कोर्स
बीकानेर
बीकानेर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, कई मामलों का हुआ निस्तारण
बीकानेर
गंगाशहर में 40 ग्राम सोना हड़पने का मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर 50 दिवसीय अभियान शुरू
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

कोडमदेसर तालाब सूखा, जर्जर दीवारों से हादसे का खतरा

Published May 10, 2026
बीकानेर

होटल कारोबारी को दो करोड़ की रंगदारी मांगने की धमकी

Published May 10, 2026
बीकानेर

बीकानेर जेल में कैदियों के बीच मारपीट, एक बंदी घायल

Published May 10, 2026
बीकानेर

कोलायत के सोलर प्लांट से लाखों की केबल चोरी

Published May 10, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?