विवाह समारोह में बच्ची के साथ दुष्कर्म प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाह समारोह में से 10 साल की बच्ची को उठा ले जाने एवं पास के ही सूने पड़े घर की छत पर बालिका के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ श्रीडूंगरगढ़ निकेत कुमार पारीक के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा अनुसंधान शुरू किया गया। जाखासर नया निवासी हनुमानाराम जाट को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ बालिका के पिता की रिपोर्ट पर पोक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस आज आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी।
