Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का कहर, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का कहर, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
बीकानेर

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का कहर, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

editor
editor Published February 28, 2025
Last updated: 2025/02/28 at 12:41 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से लगातार दूसरे दिन भी पूरे प्रदेश में बादल छाए रहे। गुरुवार दोपहर बाद चूरू, गंगानगर के कुछ क्षेत्रों में इस सिस्टम के असर से हल्की बारिश हुई। बादल छाने और बारिश होने से कई शहरों में दिन के तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई। वहीं, मौसम विभाग ने आज भी 10 जिलों में आंधी-बारिश और ओले गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे के दौरान गंगानगर में 2.2 मिमी और चूरू के क्षेत्र में 1 मिमी से भी कम बारिश हुई। इनके अलावा गंगानगर, बीकानेर, सीकर, जयपुर, नागौर, जैसलमेर, जोधपुर, अजमेर, दौसा, भरतपुर, अलवर, झुंझुनूं, जोधपुर, पाली, बाड़मेर और कोटा संभाग के जिलों में बादल छाए रहे। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में कल देर शाम को तेज हवा भी चली।

 

मौसम के इस बदलाव से कल बाड़मेर में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 30.5 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 32.4 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 27.4 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 27.8 डिग्री सेल्सियस, गंगानगर में 22.1 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 24 डिग्री सेल्सियस, अजमेर में 32.3 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 34.9 डिग्री सेल्सियस और उदयपुर में 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजधानी जयपुर में कल दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, जिससे हल्की गर्मी और उमस जैसा मौसम रहा। जयपुर में अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

 

- Advertisement -

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने आज बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर, अलवर, दौसा और भरतपुर जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलने की संभावना व्यक्त की है। केंद्र ने इन जिलों में बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के साथ ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। 1 मार्च को इस सिस्टम का असर पूर्वी और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में दोपहर तक आंशिक तौर पर रह सकता है। 2 मार्च से प्रदेश में एक बार फिर मौसम शुष्क होगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी।

 

इस बदलाव से कई क्षेत्रों में मौसम में अचानक परिवर्तन हो रहा है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। कई जिलों में तेज हवा और बारिश से फसलें भी प्रभावित हो सकती हैं, इसलिए किसानों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। अगले कुछ दिनों में मौसम साफ होने की संभावना है और तापमान फिर से बढ़ सकता है।


Share News

editor February 28, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

कोडमदेसर तालाब सूखा, जर्जर दीवारों से हादसे का खतरा
बीकानेर
होटल कारोबारी को दो करोड़ की रंगदारी मांगने की धमकी
बीकानेर
बीकानेर जेल में कैदियों के बीच मारपीट, एक बंदी घायल
बीकानेर
कोलायत के सोलर प्लांट से लाखों की केबल चोरी
बीकानेर
बीकानेर इंजीनियरिंग कॉलेज में शुरू होगा एमटेक डिजिटल कम्युनिकेशन कोर्स
बीकानेर
बीकानेर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, कई मामलों का हुआ निस्तारण
बीकानेर
गंगाशहर में 40 ग्राम सोना हड़पने का मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर 50 दिवसीय अभियान शुरू
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

कोडमदेसर तालाब सूखा, जर्जर दीवारों से हादसे का खतरा

Published May 10, 2026
बीकानेर

होटल कारोबारी को दो करोड़ की रंगदारी मांगने की धमकी

Published May 10, 2026
बीकानेर

बीकानेर जेल में कैदियों के बीच मारपीट, एक बंदी घायल

Published May 10, 2026
बीकानेर

कोलायत के सोलर प्लांट से लाखों की केबल चोरी

Published May 10, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?