Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: युवाओं का समाज को सन्देश, बीकानेर में शक्ति दर्शन यात्रा का शुभारंभ
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > युवाओं का समाज को सन्देश, बीकानेर में शक्ति दर्शन यात्रा का शुभारंभ
बीकानेर

युवाओं का समाज को सन्देश, बीकानेर में शक्ति दर्शन यात्रा का शुभारंभ

editor
editor Published February 27, 2025
Last updated: 2025/02/27 at 6:14 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

धर्मनगरी और छोटी काशी के नाम से विख्यात बीकानेर हमेशा से ही प्रदेश में एक नई और अनूठी छाप छोडऩे के लिए पहचाना जाता रहा है। इसी कड़ी में कर्मवान फाउंडेशन के बैनर तले शहर के कुछ युवाओं ने समाज को नया संदेश देने का मुहिम का आगाज किया है। यह मुहिम कल 28 फरवरी की सुबह दम्माणी चौक से रवाना होगी।

कर्मवान फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित होने वाली यह यात्रा बीकानेर सहित 7 जिलों और 21 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचेगी। शक्ति दर्शन यात्रा कल से शुरू होकर 5 मार्च तक राज्य के सात जिलों से होती हुई 20 विधानसभा व लगभग 260 ग्राम पंचायतों से होकर गुजरेगी। इसमें सभी स्थानों पर हिन्दू नववर्ष के पत्रक व नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इन नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से लोगों में जागृति लाने का प्रयास किया जाएगा और यह कहा जाएगा कि जिस तरह हम अपने परिवार के सभी नित्यकर्म तिथि से मनाते हैं, इसलिए हमें हिन्दू नववर्ष भी तिथि के हिसाब से मनाना चाहिए।

फाउंडेशन के अध्यक्ष वेद व्यास ने बताया कि जिस स्थान पर यात्रा का रात्रि विश्राम होगा, वहां सामूहिक हनुमान चालीसा व भक्ति संध्या का कार्यक्रम होगा। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य यह है कि जिस प्रकार हम 31 दिसंबर मनाते हैं उसी तरह से हमें हमारा हिन्दू नववर्ष भी मनाना चाहिए। अपने घर और प्रतिष्ठान को सजाएं तथा बाजारों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर शॉपिंग में भी छूट मिलनी चाहिए। इसके लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। व्यास ने बताया कि बीकानेर के लगभग 200 से अधिक बड़े प्रतिष्ठान ने हमें आश्वस्त किया है कि वे नववर्ष के दिन प्रतिष्ठान को 31 दिसंबर से अच्छा सजाएंगे और छूट भी प्रदान करेंगे।

यात्रा का समापन और शुभारंभ

संस्था के जसराज सिंवर ने बताया कि इस यात्रा का समापन बीकानेर के नगर सेठ लक्ष्मीनाथ मंदिर प्रांगण में होगा। यह यात्रा बीकानेर से शुरू होगी। इस दौरान शहर के गणमान्य नागरिकों के साथ राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष धनंजय सिंह खींवसर और अभिमन्यु सिंह राजवी यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। बीकानेर से रवाना होकर यह यात्रा फलौदी, जैसलमेर, बाड़मेर, नागौर, बालोतरा, जोधपुर जिलों की 21 विधानसभा में लगभग 250 ग्राम पंचायतों में जन जागृति का कार्यक्रम करेगी। यह यात्रा 1350 से 1400 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

- Advertisement -

प्रेस वार्ता

आज हुई प्रेस वार्ता में वेद व्यास, जसराज सिंवर, संतोष पुरोहित, वरुण आचार्य, भवानी पाईवाल, विक्रम सिंह राजपुरोहित, गजेंद्र सिंह भाटी, भव्य दत्त भाटी, भैरू तंवर, चंद्रशेखर मॉयल, हिमांशु गुप्ता, नवनीत व्यास उपस्थित रहे। फाउंडेशन के पदाधिकारियों का कहना है कि हम चाहते हैं कि इस साल का नववर्ष आमजन पिछले सालों की तुलना में और अधिक धूमधाम से मनाएं।


Share News

editor February 27, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

कोडमदेसर तालाब सूखा, जर्जर दीवारों से हादसे का खतरा
बीकानेर
होटल कारोबारी को दो करोड़ की रंगदारी मांगने की धमकी
बीकानेर
बीकानेर जेल में कैदियों के बीच मारपीट, एक बंदी घायल
बीकानेर
कोलायत के सोलर प्लांट से लाखों की केबल चोरी
बीकानेर
बीकानेर इंजीनियरिंग कॉलेज में शुरू होगा एमटेक डिजिटल कम्युनिकेशन कोर्स
बीकानेर
बीकानेर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, कई मामलों का हुआ निस्तारण
बीकानेर
गंगाशहर में 40 ग्राम सोना हड़पने का मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर 50 दिवसीय अभियान शुरू
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

कोडमदेसर तालाब सूखा, जर्जर दीवारों से हादसे का खतरा

Published May 10, 2026
बीकानेर

होटल कारोबारी को दो करोड़ की रंगदारी मांगने की धमकी

Published May 10, 2026
बीकानेर

बीकानेर जेल में कैदियों के बीच मारपीट, एक बंदी घायल

Published May 10, 2026
बीकानेर

कोलायत के सोलर प्लांट से लाखों की केबल चोरी

Published May 10, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?