Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: इंडिया पोस्ट के नाम से फर्जी एसएमएस के जरिए ठगी, सावधान रहें
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > इंडिया पोस्ट के नाम से फर्जी एसएमएस के जरिए ठगी, सावधान रहें
बीकानेर

इंडिया पोस्ट के नाम से फर्जी एसएमएस के जरिए ठगी, सावधान रहें

editor
editor Published February 27, 2025
Last updated: 2025/02/27 at 6:13 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

इंडिया पोस्ट (भारतीय डाक) के नाम से फर्जी एसएमएस और लिंक भेज कर साइबर अपराधी ठगी कर रहे हैं। इस बारे में पुलिस मुख्यालय से डीजीपी साइबर क्राइम श्री हेमंत प्रियदर्शी द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है, जिससे आप इन साइबर अपराधों से बच सकते हैं।

डीजी श्री प्रियदर्शी ने बताया कि साइबर अपराधी आपको इंडिया पोस्ट के नाम से एक एसएमएस भेजेंगे। इस एसएमएस में, वे कहेंगे कि आपका पार्सल डिलीवर नहीं हो पाया है क्योंकि आपका पता गलत है। वे आपको फर्जी मोबाइल नंबर एवं ईमेल द्वारा एक लिंक देंगे और कहेंगे कि अपने पते को अपडेट करने के लिए इस पर क्लिक करें।

जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करते हैं, तो आप एक फर्जी वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे जो इंडिया पोस्ट की वेबसाइट की तरह दिखती है। इस वेबसाइट पर, वे आपसे आपकी व्यक्तिगत जानकारी, जैसे कि आपका नाम, पता, फोन नंबर और बैंक विवरण मांगेंगे। यह आपसे साइबर भुगतान के लिए कहेंगे या फिर आपकी दी गई व्यक्तिगत जानकारी से बैंक खाते में सेंध लगा धोखाधड़ी कर सकते हैं।

श्री प्रियदर्शी ने बताया कि भारतीय पोस्ट द्वारा डाक या पार्सल की सूचना के लिए आप भारतीय डाक सेवा के अधिकृत नंबर 18002666868 पर संपर्क कर सकते हैं। यदि आपके पास माल व डिलीवरी संख्या हैं, तो आप भारतीय डाक की अधिकृत वेबसाइट या किसी थर्ड पार्टी ट्रैकिंग सेवा का उपयोग करें जैसे –

- Advertisement -
  1. https://www.indiapost.gov.in/MBE/Pages/Content/Speed-Post.aspx
  2. https://www.indiapost.gov.in/layouts/15/dop.portal.tracking/trackconsignment.aspx
  3. https://www.indiapost.gov.in/vashindi/layouts/15/dop.portal.tracking/trackconsignm ent.aspx

इन लिंक पर अपनी माल / डिलीवरी संख्या दर्ज करें और अपने माल की स्थिति और स्थान देखने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें।

इंडिया पोस्ट ने आमजन को सलाह दी है कि जब उन्हें संदेश मिलें तो वे सतर्क रहें क्योंकि वे ग्राहकों से कभी भी व्यक्तिगत विवरण प्रदान करने के लिए लिंक का उपयोग करने का आग्रह नहीं करते हैं।

राजस्थान पुलिस की साइबर शाखा ने आमजन को सतर्क रहने का सुझाव देते हुए फर्जी एसएमएस व ई-मेल से सावधान रहने का आग्रह किया है। फर्जी लिंक की सूचना साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, साइबर वेबसाइट एवं निकटतम पुलिस स्टेशन या साइबर पुलिस स्टेशन को देनी चाहिए।


Share News

editor February 27, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

कोडमदेसर तालाब सूखा, जर्जर दीवारों से हादसे का खतरा
बीकानेर
होटल कारोबारी को दो करोड़ की रंगदारी मांगने की धमकी
बीकानेर
बीकानेर जेल में कैदियों के बीच मारपीट, एक बंदी घायल
बीकानेर
कोलायत के सोलर प्लांट से लाखों की केबल चोरी
बीकानेर
बीकानेर इंजीनियरिंग कॉलेज में शुरू होगा एमटेक डिजिटल कम्युनिकेशन कोर्स
बीकानेर
बीकानेर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, कई मामलों का हुआ निस्तारण
बीकानेर
गंगाशहर में 40 ग्राम सोना हड़पने का मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर 50 दिवसीय अभियान शुरू
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

कोडमदेसर तालाब सूखा, जर्जर दीवारों से हादसे का खतरा

Published May 10, 2026
बीकानेर

होटल कारोबारी को दो करोड़ की रंगदारी मांगने की धमकी

Published May 10, 2026
बीकानेर

बीकानेर जेल में कैदियों के बीच मारपीट, एक बंदी घायल

Published May 10, 2026
बीकानेर

कोलायत के सोलर प्लांट से लाखों की केबल चोरी

Published May 10, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?