Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: एनटीए को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, नीट मामले में केंद्र और एजेंसी को नोटिस
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > एनटीए को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, नीट मामले में केंद्र और एजेंसी को नोटिस
बीकानेर

एनटीए को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, नीट मामले में केंद्र और एजेंसी को नोटिस

editor
editor Published June 18, 2024
Last updated: 2024/06/18 at 3:38 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

नीट-यूजी 2024 एग्जाम मामले में सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी और केंद्र सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर 0.001% भी गड़बड़ी हुई है तो उसे सुधारना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए और केंद्र सरकार को इस मामले में नोटिस भी थमाया है.

 

नीट-यूजी 2024 एग्जाम के रिजल्ट में गड़बड़ियों, पेपर लीक और ग्रेस मार्क्स के विवाद को लेकर देश भर में छात्रों और अभिभावकों ने विरोध दर्ज करवाया है.

 

- Advertisement -

सर्वोच्च न्यायालय में इन्हीं मामलों से जुड़ी कई अर्ज़ियां पहुंची थीं जिनपर मंगलवार को जस्टिस विक्रम नाथ और एसवी भट्टी की वैकेशन बेंच ने सुनवाई की.

 

सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए से कहा कि अगर कहीं कोई गलती हुई है तो एजेंसी को मान लेना चाहिए. कोर्ट ने कहा,” परीक्षा करवा रही एक एजेंसी के तौर पर आपको निष्पक्ष रवैया अपनाना चाहिए. अगर गलती हुई है तो कहिए कि हां गलती हुई है और हम ये एक्शन लेने जा रहे हैं. कम से कम ये आपकी कार्यशैली में विश्वास जगाएगा.”

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ”हम आपसे इस मामले में त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा करते हैं.”

कोर्ट ने कहा कि देशभर में हुई इस परीक्षा के लिए छात्रों की मेहनत को देखते हुए एजेंसी को इस मामले की गंभीरता से लेना चाहिए.

बेंच ने मौजूदा अर्ज़ियों को ऐसे ही मामलों के साथ जोड़कर 8 जुलाई के लिए लिस्ट कर दिया है. अब इस मामले में अगली सुनवाई 8 जुलाई को होगी.

दरअसल 4 जून को लोकसभा चुनावों के नतीजों के साथ ही नीट-यूजी 2024 के रिजल्ट भी घोषित कर दिए गए थे. ये नतीजे पहले 14 जून को घोषित होने थे लेकिन 10 दिन पहले ही जारी कर दिए गए.

रिजल्ट आने के बाद छात्रों ने ग्रेस मार्क्स, नतीजों में गड़बड़ी, परीक्षा करवाने के तरीकों और पेपरलीक जैसे आरोप लगाए.

इसके बाद पूरे देश में इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया. मामले में एनटीए की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है और ग्रेस मार्क्स देकर पास किए गए छात्रों को फिर से परीक्षा देने के लिए भी कहा गया है.


Share News

editor June 18, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

एमबीए-एमसीए प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 17 जुलाई तक बढ़ी
बीकानेर
यूजीसी हटाने की मांग को लेकर बीकानेर से जयपुर पदयात्रा शुरू
बीकानेर
पुलिस थाने से हेड कांस्टेबल की बाइक गायब, मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर के यशवीर मेड़तिया ने राज्यस्तरीय तैराकी में जीता कांस्य पदक
बीकानेर
तबादलों का आज अंतिम दिन, विभागों में सूचियों की अंतिम तैयारी
बीकानेर
बीकानेर में शुक्रवार सुबह इन इलाकों में 3 घंटे बिजली गुल
बीकानेर
बीकानेर में बारिश के बीच बिजली हादसों से बचने के लिए गाइडलाइन जारी
बीकानेर
बीकानेर में नहर में डूबने से मजदूर युवक की मौत
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

एमबीए-एमसीए प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 17 जुलाई तक बढ़ी

Published July 10, 2026
बीकानेर

यूजीसी हटाने की मांग को लेकर बीकानेर से जयपुर पदयात्रा शुरू

Published July 10, 2026
बीकानेर

पुलिस थाने से हेड कांस्टेबल की बाइक गायब, मामला दर्ज

Published July 10, 2026
बीकानेर

बीकानेर के यशवीर मेड़तिया ने राज्यस्तरीय तैराकी में जीता कांस्य पदक

Published July 10, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?