Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: देश की नई सरकार को आरबीआई से मिलेगा इतने लाख करोड़ रुपये का तोहफा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > देश की नई सरकार को आरबीआई से मिलेगा इतने लाख करोड़ रुपये का तोहफा
बीकानेर

देश की नई सरकार को आरबीआई से मिलेगा इतने लाख करोड़ रुपये का तोहफा

editor
editor Published May 22, 2024
Last updated: 2024/05/22 at 6:59 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

आम चुनाव 2024 के परिणामों के बाद देश में बनने वाली नई सरकार को भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से बड़ा तोहफा मिलेगा। केंद्रीय बैंक के बोर्ड ने पहली बार सरकार को लाभांश के रूप में 2.11 लाख रुपये देने का फैसला किया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार की बैठक में वित्त वर्ष 2024 के लिए केंद्र सरकार के लिए 2.11 लाख करोड़ रुपये के लाभांश (dividend) को मंजूरी दी, जो वित्त वर्ष 23 की तुलना में लगभग 141 प्रतिशत अधिक ह

वित्तीय वर्ष 2023 में केंद्रीय बैंक ने केंद्र सरकार को अधिशेष के रूप में ₹87,416 करोड़ ट्रांसफर किए थे। मुंबई में बुधवार को आयोजित केंद्रीय बोर्ड की 608वीं बैठक के दौरान केंद्रीय बैंक के निदेशक मंडल ने दृष्टिकोण के जोखिम सहित वैश्विक और घरेलू आर्थिक परिदृश्य पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान बोर्ड ने सरकार को 2,10,874 करोड़ रुपये का अधिशेष हस्तांतरित करने का फैसला किया।

अब तक के सर्वाधिक लाभांश के भुगतान को मंजूरी

भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को 2023-24 के लिए केंद्र सरकार को 2.11 लाख करोड़ रुपये के अब तक के सर्वाधिक लाभांश भुगतान को मंजूरी दी। आरबीआई की ओर से केंद्र को लाभांश या अधिशेष हस्तांतरण के तौर पर वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 87,416 करोड़ रुपये दिए गए गए थे। इससे पहले 2018-19 में सबसे अधिक 1.76 लाख करोड़ रुपये की राशि आरबीआई की ओर से केंद्र को लाभांश के तौर पर दी गई थी।

- Advertisement -

गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में हुई बैठक

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में आज मुंबई में भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय निदेशक मंडल की 608वीं बैठक आयोजित की गई। बोर्ड ने दृष्टिकोण के जोखिमों सहित वैश्विक और घरेलू आर्थिक परिदृश्य की समीक्षा की। बोर्ड ने वर्ष अप्रैल 2023– मार्च 2024 के दौरान रिज़र्व बैंक के कामकाज पर भी चर्चा की और वर्ष 2023-24 के लिए रिज़र्व बैंक की वार्षिक रिपोर्ट और वित्तीय विवरणों को मंजूरी दी। समिति ने सिफारिश की है कि आकस्मिक जोखिम बफर (CRB) के तहत जोखिम प्रावधान RBI की बैलेंस शीट के 6.5 से 5.5 प्रतिशत की सीमा के भीतर बनाकर रखा जाए।

केंद्र ने राजकोषीय घाटा 17.34 लाख करोड़ रुपये रखने का रखा है लक्ष्य

केंद्र सरकार का लक्ष्य चालू वित्त वर्ष के दौरान राजकोषीय घाटे या व्यय और राजस्व के बीच अंतर को 17.34 लाख करोड़ रुपये (जीडीपी का 5.1 प्रतिशत) पर रखना है। 2024-25 के अंतरिम बजट में, सरकार ने RBI और सार्वजनिक क्षेत्र के वित्तीय संस्थानों से 1.02 लाख करोड़ रुपए की लाभांश आय का अनुमान लगाया है


Share News

editor May 22, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान पुलिस ने सरकारी दस्तावेजों में ‘दलित’ शब्द के उपयोग पर लगाई रोक
बीकानेर
होटल फेडरेशन का शपथ ग्रहण समारोह, पर्यटन और डेस्टिनेशन वेडिंग पर रहेगा फोकस
बीकानेर
बीकानेर के कई इलाकों में 11 जुलाई को तीन घंटे बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
ऑपरेशन नीलकंठ के तहत डूंगरगढ़ में 12.8 किलो डोडा जब्त, युवक गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर समेत प्रदेश में 72 कांस्टेबलों के तबादले, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए आदेश
बीकानेर
सगाई के बाद 50 लाख की मांग, शादी से किया इनकार
बीकानेर
भूलवश कीटनाशक पीने से विवाहिता की मौत, पुलिस ने मर्ग दर्ज की
बीकानेर
फर्जी इकरारनामे से जमीन हड़पने के आरोप में पांच पर मामला दर्ज
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

राजस्थान पुलिस ने सरकारी दस्तावेजों में ‘दलित’ शब्द के उपयोग पर लगाई रोक

Published July 10, 2026
बीकानेर

होटल फेडरेशन का शपथ ग्रहण समारोह, पर्यटन और डेस्टिनेशन वेडिंग पर रहेगा फोकस

Published July 10, 2026
बीकानेर

बीकानेर के कई इलाकों में 11 जुलाई को तीन घंटे बिजली रहेगी बंद

Published July 10, 2026
बीकानेर

ऑपरेशन नीलकंठ के तहत डूंगरगढ़ में 12.8 किलो डोडा जब्त, युवक गिरफ्तार

Published July 10, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?