Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: किर्गिस्तान में हिंसा: MEA ने भारतीयों को दी घर से बाहर न निकलने की सलाह
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > किर्गिस्तान में हिंसा: MEA ने भारतीयों को दी घर से बाहर न निकलने की सलाह
बीकानेर

किर्गिस्तान में हिंसा: MEA ने भारतीयों को दी घर से बाहर न निकलने की सलाह

editor
editor Published May 18, 2024
Last updated: 2024/05/18 at 11:58 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

मध्य एशियाई देश किर्गिस्तान में मेडिकल की पढ़ाई करने गए भारतीय और पाकिस्तानी छात्रों की जान खतरे में पड़ गई है। दरअसल किर्गिस्तान से खबर आई है कि वहां स्थानीय लोगों ने तीन पाकिस्तानी छात्रों को पीट-पीटकर मार डाला। स्थानीय लोग अन्य पाकिस्तानी छात्रों को भी निशाना बना रहे हैं। चूंकि भारतीय और पाकिस्तानी दिखने में एक जैसे लगते हैं, इसलिए भारतीय छात्रों के लिए भी खतरा पैदा हो गया है। ऐसे हालात में भारतीय विदेश मंत्रालय ने किर्गिस्तान में रहने वाले भारतीय छात्रों के लिए एडवाइजरी जारी की है और उन्हें घरों के भीतर ही रहने की सलाह दी है।

क्या है हिंसा भड़कने की वजह

किर्गिस्तान में पाकिस्तानी छात्रों के खिलाफ हिंसा भड़कने की वजह का अभी पता नहीं चल सका है, लेकिन सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियोज में दावा किया जा रहा है कि कुछ मिस्त्र और अरब के छात्रों का स्थानीय लोगों से झगड़ा हुआ था और अरब के छात्रों ने स्थानीय लोगों से मारपीट कर दी थी। दावा किया जा रहा है कि इसका आरोप पाकिस्तानी छात्रों पर लगा और स्थानीय लोग पाकिस्तानी छात्रों पर टूट पड़े। स्थानीय लोगों के हमले में तीन पाकिस्तानी छात्रों की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। कई अन्य छात्रों को भी निशाना बनाया गया है। स्थानीय लोगों ने छात्रों के हॉस्टल पर हमला किया और वहां मिले छात्रों को पीटा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस हॉस्टल पर हमला हुआ, उसमें कई भारतीय और बांग्लादेशी छात्र भी रहते हैं। ऐसे में इन छात्रों के लिए भी खतरा है।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

- Advertisement -

भारतीय विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘हम भारतीय छात्रों के संपर्क में हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे घरों के अंदर ही रहें और कोई भी समस्या होने पर दूतावास से संपर्क करें।’ भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने भी किर्गिस्तान के हालात पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा कि ‘हम भारतीय छात्रों की भलाई के लिए बिश्केक में हालात पर नजर रखे हुए हैं। हालात फिलहाल नियंत्रण में है। हालांकि भारतीय छात्रों को फिलहाल घरों के अंदर ही रहने की सलाह दी जाती है और दूतावास के संपर्क में रहें।’


Share News

editor May 18, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

नगर निगम कर्मचारी से मारपीट का आरोप, तीन के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर
वन विभाग के 20 साल के भुगतानों की होगी जांच, समितियों का गठन
बीकानेर
कानून व्यवस्था को लेकर नयाशहर पुलिस का पैदल मार्च, लोगों से किया संवाद
बीकानेर
रौनक रॉयल एनफील्ड ने पूरे किए सात सफल वर्ष, स्थापना दिवस मनाया
बीकानेर
पीबीएम में भर्ती प्रसूता की आंखों की रोशनी गई, हालत बनी गंभीर
बीकानेर
साइबर ठगी गिरोह को बैंकिंग सुविधा देने वाला आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
पश्चिमी विक्षोभ का असर, बीकानेर सहित कई जिलों में मौसम अलर्ट जारी
बीकानेर
घर से निकला युवक चार दिन से लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

नगर निगम कर्मचारी से मारपीट का आरोप, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

Published June 13, 2026
बीकानेर

वन विभाग के 20 साल के भुगतानों की होगी जांच, समितियों का गठन

Published June 13, 2026
बीकानेर

कानून व्यवस्था को लेकर नयाशहर पुलिस का पैदल मार्च, लोगों से किया संवाद

Published June 13, 2026
बीकानेर

रौनक रॉयल एनफील्ड ने पूरे किए सात सफल वर्ष, स्थापना दिवस मनाया

Published June 13, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?