Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: शहर में चल रहे सट्टे का नया दौर बहुत ही ज्यादा घातक
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > शहर में चल रहे सट्टे का नया दौर बहुत ही ज्यादा घातक
बीकानेर

शहर में चल रहे सट्टे का नया दौर बहुत ही ज्यादा घातक

editor
editor Published May 18, 2024
Last updated: 2024/05/18 at 10:15 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

शहर में सट्टे का व्यापार परवान पर चल रहा है। सट्टे का व्यापार करने वाले पुलिस से बचने के लिए पहले तो अलग अलग स्थानों पर छुप छुप कर अपना व्यापार किया करते है यह तरीका आज भी चलन में है लेकिन जब से स्मार्ट फ़ोन का चलन बढ़ा है सट्टे के व्यापारी नया तरीका अपना रहे है।

सट्टे के व्यापारी अपने ग्राहकों को एक आई डी उपलब्ध करवा देते है जिससे एक ऑनलाइन लिंक क्रियेट हो जाता है। फिर एक वेबसाइट पर ग्राहक कई प्रकार के खेलों पर सट्टा खेल सकते है। जिसमे क्रिकेट, कसीनों, ताश सहित कई अन्य खेलों पर आराम से सट्टा किया जा सकता है।

सट्टे के व्यापारी ग्राहकों से रिचार्ज के नाम पर एक राशी लेते है उसके बाद ग्राहक के अकाउंट में रुपए आ जाते है फिर ग्राहक आराम से उन रूपये से ऑनलाइन सट्टा खेलता है। इसके लिए सट्टे के व्यापारियों और ग्राहकों को कही छुपने की जरुरत नहीं पड़ती आम जिन्दगी में फोन का इस्तेमाल करते करते यह काम किया जा सकता है। जल्दी पैसे कमाने के चक्कर में अनेक युवा इसका शिकार हो रहे है।

इस नए तरीके के सट्टे के खेल की शहर के अनेक युवकों को इसकी लत लग चुकी है क्युकी अब यह पता लगाना मुश्किल हो रहा है की कौन कौन इसकी गिरफ्त में आ गया है। हर व्यक्ति के पास आज कल मोबाइल है वो कभी भी कही से आराम से सट्टे पर दाव लगा सकता है।

- Advertisement -

मार्केट में ऑनलाइन सट्टे खेलने की कई वेबसाइट चल रही है। बीकानेर में भी इन वेबसाइट को चलाने का काम चल रहा है। किसी ने खुद संपर्क करके अकाउंट बना लिया तो किसी ने किसी के माध्यम से अकाउंट बनवा लिया।बीकानेर पुलिस निरंतर सट्टेबाजी पर लगाम लगाने की कोशिश कर रही है लेकिन अब इस तरह के नए तरीकों को रोकने के लिए पुलिस को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी क्युकी सट्टेबाजी करवाने वाले व्यापारी इस व्यापार को बड़ी होशियारी से चला रहे है।

शहर के युवकों को इसकी गिरफ्त से रोकने के लिए प्रसाशन को कुछ बड़े कदम उठाने की जरुरत है। सूत्रों से मिली जानकारी से पता चला है की नए ग्राहकों को आई डी कम या मिनिमम रिचार्ज और बैलेस पर दी जा रही है जिससे इसका चलन धीरे धीरे बढ़ने लगा है।

हालाँकि सट्टे के खेल को रोकने के लिए पुलिस आये सट्टे की बुक पर धर पकड़ कर रही है। आई पी एल पर सट्टेबाजी करते हुए पुलिस ने अनेकों कार्यवाई की है। लेकिन इस ऑनलाइन आई डी से अनेकों खेलों पर सट्टा किया जा सकता है। इस नए तरीके से चल रहे सट्टेबाजी के खेल को रोकने के लिए पुलिस को कड़े कदम उठाने पड़ेंगे।


Share News

editor May 18, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर के स्कूलों में इंटरएक्टिव पैनल से पढ़ाई होगी आसान
बीकानेर
गोल्ड लोन विवाद: बिना सूचना जेवर बेचने पर केस दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में अर्जुनराम मेघवाल ने ई-रिक्शा से किया सफर
बीकानेर
महिंद्रा शोरूम के बाहर ग्राहकों का अनोखा विरोध प्रदर्शन
बीकानेर
शनिवार को खुले रहेंगे बीकेईएसएल कैश काउंटर, होगी जनसुनवाई
बीकानेर
बीकानेर दौरे पर इलेक्ट्रिक वाहनों से चलेंगे अर्जुनराम मेघवाल
बीकानेर
बीकानेर में गहराया पेयजल संकट, जलाशयों में पांच दिन का पानी
बीकानेर
बीकानेर रूट की इस ट्रेन से सफर से पहले जानें अपडेट
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर के स्कूलों में इंटरएक्टिव पैनल से पढ़ाई होगी आसान

Published May 14, 2026
बीकानेर

गोल्ड लोन विवाद: बिना सूचना जेवर बेचने पर केस दर्ज

Published May 14, 2026
बीकानेर

बीकानेर में अर्जुनराम मेघवाल ने ई-रिक्शा से किया सफर

Published May 14, 2026
बीकानेर

महिंद्रा शोरूम के बाहर ग्राहकों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

Published May 14, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?