Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: केजरीवाल की भाजपा को चुनौती- आ रहे हैं मुख्यालय , जिसे चाहें, जेल में डाल दें
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > केजरीवाल की भाजपा को चुनौती- आ रहे हैं मुख्यालय , जिसे चाहें, जेल में डाल दें
बीकानेर

केजरीवाल की भाजपा को चुनौती- आ रहे हैं मुख्यालय , जिसे चाहें, जेल में डाल दें

editor
editor Published May 18, 2024
Last updated: 2024/05/18 at 8:15 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर आप नेताओं को गिरफ्तार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) के सभी नेताओं को जेल भेजने की चुनौती दी है। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि ये रोज-रोज जेल का खेल खेलना बंद कीजिए। रविवार को दोपहर 12 बजे आप के सांसदों, विधायकों समेत सभी बड़े नेताओं को लेकर भाजपा मुख्यालय आ रहे हैं। इसके बाद सबको जेल में डाल दो। भाजपा की साजिश पूरा देश देख रहा है। आप के नेताओं के पीछे पड़े हैं। पहले मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, संजय सिंह, अरविंद केजरीवाल को जेल भेजा और अब मुख्यमंत्री के पीए को जेल में डाल दिया है।

‘आप’ का कसूर सिर्फ इतना है कि दिल्ली में स्कूल बनवाए, अस्पताल व मोहल्ला क्लीनिक बनाकर मुफ्त इलाज दिया, 24 घंटे और मुफ्त बिजली दी, जो ये नहीं कर सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री गलतफहमी में हैं कि वो नेताओं को जेल में डालकर आप को कुचल देंगे। ऐसे तो आम आदमी पार्टी खत्म नहीं होने वाली है।

उन्होंने शनिवार को अपने पीएम बिभव कुमार को गिरफ्तार किए जाने के बाद प्रेसवार्ता की। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग एक के बाद एक हमारे नेताओं को जेल में डालते जा रहे हैं। राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा अभी लंदन से लौटे हैं और ये कह रहे हैं कि उनको भी जेल में डालेंगे। ये कह रहे हैं कि कुछ दिन बाद सौरभ भारद्वाज और आतिशी को भी जेल में डालेंगे। ये लोग सरकारी स्कूल नहीं बना सकते। इसलिए ये लोग दिल्ली में सरकारी स्कूल बनने रोकना चाहते हैं।

- Advertisement -

केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा कि आप जिस-जिस को जेल में डालना चाहते हैं, आप जेल में डाल दो। आप एक बार सभी नेताओं को जेल में डाल कर देख लो। आम आदमी पार्टी एक विचार है, जो पूरे देश के अंदर लोगों के दिल में चला गया है। आप आम आदमी पार्टी के जितने नेताओं को जेल में डालोगो, उससे सौ गुना नेता यह देश पैदा करेगा।

इससे पहले माना जा रहा था कि केजरीवाल अपने निजी सचिव बिभव कुमार को लेकर अपनी देश के सामने रखेंगे। बता दें कि आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी के मामले में बिभव कुमार को आज ही दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद बिभव ने तीस हजारी कोर्ट ने अपनी अग्रिम जमानत याचिका दायर की जहां से उन्हें राहत नहीं मिली। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी।


Share News

editor May 18, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर के स्कूलों में इंटरएक्टिव पैनल से पढ़ाई होगी आसान
बीकानेर
गोल्ड लोन विवाद: बिना सूचना जेवर बेचने पर केस दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में अर्जुनराम मेघवाल ने ई-रिक्शा से किया सफर
बीकानेर
महिंद्रा शोरूम के बाहर ग्राहकों का अनोखा विरोध प्रदर्शन
बीकानेर
शनिवार को खुले रहेंगे बीकेईएसएल कैश काउंटर, होगी जनसुनवाई
बीकानेर
बीकानेर दौरे पर इलेक्ट्रिक वाहनों से चलेंगे अर्जुनराम मेघवाल
बीकानेर
बीकानेर में गहराया पेयजल संकट, जलाशयों में पांच दिन का पानी
बीकानेर
बीकानेर रूट की इस ट्रेन से सफर से पहले जानें अपडेट
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर के स्कूलों में इंटरएक्टिव पैनल से पढ़ाई होगी आसान

Published May 14, 2026
बीकानेर

गोल्ड लोन विवाद: बिना सूचना जेवर बेचने पर केस दर्ज

Published May 14, 2026
बीकानेर

बीकानेर में अर्जुनराम मेघवाल ने ई-रिक्शा से किया सफर

Published May 14, 2026
बीकानेर

महिंद्रा शोरूम के बाहर ग्राहकों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

Published May 14, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?