Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सीएए के समर्थन में सरकार को मिला मुस्लिम संगठन का साथ, बयान जारी कर कहा इसे लेकर डर फैलाया जा रहा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > सीएए के समर्थन में सरकार को मिला मुस्लिम संगठन का साथ, बयान जारी कर कहा इसे लेकर डर फैलाया जा रहा
बीकानेर

सीएए के समर्थन में सरकार को मिला मुस्लिम संगठन का साथ, बयान जारी कर कहा इसे लेकर डर फैलाया जा रहा

editor
editor Published March 13, 2024
Last updated: 2024/03/13 at 4:28 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। केंद्र सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) की अधिसूचना जारी किए जाने के बाद जहां कई राज्यों में इसका विरोध हो रहा है तो कई संगठन इसके समर्थन में भी हैं। ऐसे में अब सरकार को एक मुस्लिम संगठन का साथ मिला है। राष्ट्रीय मुस्लिम महासभा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह एक बेहतर कानून है।

महासभा के अध्यक्ष सैयद साहेब आलम ने कहा कि कानून के लागू होने से हमें कोई परेशानी नहीं है। दूसरे देशों से प्रताडि़त होकर भारत आए शरणार्थियों को नागरिकता मिलती है तो यह अच्छी बात है। आलम ने आगे कहा कि मुसलमानों को सीएए से डरने की जरूरत नहीं है। इस कानून से किसी की नागरिकता नहीं जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह एनआरसी के नाम पर मुसलमानों के बीच डर पैदा किया जा रहा था, वैसा ही डर सीएए को लेकर पैदा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुसलमान एनआरसी का खुलकर विरोध कर रहा है, न की सीएए का।

जमात-ए-इस्लामी-हिंद ने किया विरोध

सीएए की अधिसूचना जारी होने के बाद जमात-ए-इस्लामी-हिंद ने इसका खुलकर विरोध किया था। संगठन के अध्यक्ष नाजीमुद्दीन ने कहा था कि इस अधिनियम को लागू कर केंद्र सरकार लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। इस साल लोकसभा चुनाव होने हैं और सरकार का पूरा ध्यान इसपर है कि किस तरह समाज को बांट कर चुनाव जीता जाए। भाजपा विकास के मुद्दों से ध्यान हटाकर धार्मिक मुद्दों पर चुनाव लड़कर जीत हासिल कर फिर से सत्ता में आना चाहती है। सरकार ने नारा दिया था ‘सबका साथ, सबका विकास’, जो खोखला साबित हो रहा है। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने 11 मार्च को नागरिक संशोधन विधेयक को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया था।

- Advertisement -

नोटिफिकेशन जारी होने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बयान जारी कर कहा था कि इस विधेयक से किसी को डरने की जरूरत नहीं है, खासकर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के जरिए लोगों को नागरिकता दी जाएगी, न की किसी की नागरिकता छिनी जाएगी। हालांकि, विधेयक में कई खामियां बताते हुए कई राजनैतिक दल और संगठन इसके विरोध में उतर आए हैं


Share News

editor March 13, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर रेंज में गैंगस्टरों पर बड़ी कार्रवाई, 48 गुर्गे गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में आरएलपी का प्रदर्शन, किसानों के मुद्दों पर उठी आवाज
बीकानेर
लूडो में जीते पैसे मांगने पर युवक से मारपीट
बीकानेर
दूध व्यापारी पर हमला, साढ़े पांच लाख रुपये लूटे
बीकानेर
मोबाइल चार्ज करते समय करंट लगने से किशोर की मौत
बीकानेर
प्री-मानसून बारिश से राहत, बीकानेर में 17 जून अलर्ट
बीकानेर
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले भाजपा ने कराया योग अभ्यास
बीकानेर
100 साल बाद दुर्लभ संयोग, सोमवती अमावस्या आज बेहद खास
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर रेंज में गैंगस्टरों पर बड़ी कार्रवाई, 48 गुर्गे गिरफ्तार

Published June 15, 2026
बीकानेर

बीकानेर में आरएलपी का प्रदर्शन, किसानों के मुद्दों पर उठी आवाज

Published June 15, 2026
बीकानेर

लूडो में जीते पैसे मांगने पर युवक से मारपीट

Published June 15, 2026
बीकानेर

दूध व्यापारी पर हमला, साढ़े पांच लाख रुपये लूटे

Published June 15, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?