Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पटाखा फैक्ट्री में धमाकों से भीषण आग, 59 लोग झुलसे, 6 की मौतें पूरा इलाका हो गया खाक
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > पटाखा फैक्ट्री में धमाकों से भीषण आग, 59 लोग झुलसे, 6 की मौतें पूरा इलाका हो गया खाक
बीकानेर

पटाखा फैक्ट्री में धमाकों से भीषण आग, 59 लोग झुलसे, 6 की मौतें पूरा इलाका हो गया खाक

editor
editor Published February 6, 2024
Last updated: 2024/02/06 at 4:09 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में पटाखा की एक फैक्ट्री से भीषण विस्फोट हुआ है. ये विस्फोट इतना भीषण था कि पूरा इलाका जलकर खाक हो गया है. इसमें छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 59 लोग झुलस गए हैं. जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है. इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने आपात बैठक बुलाई है और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं.

पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें अलग-अलग जिलों से हरदा पहुंच रही हैं. इसके अलावा 50 एम्बुलेंस भी हरदा पहुंच गई हैं. वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गृह सचिव से पूरी घटना की रिपोर्ट मांगी है.

हालांकि इस घटना ने एक बार रिहायशी इलाकों में पटाखा फैक्ट्री स्थापित होने पर सवाल खड़े हो गए हैं. अभी भी वहां चिंताजनक स्थिति बनी हुई है. हरदा के आस-पास जितने भी जिले हैं, वहां से दमकल की गाड़ियों को रवाना किया गया है.

जानकारी के मुताबिक, बैरागढ़ इलाके में आसपास के घरों को भी बहुत नुकसान पहुंचा है. इस इलाके में छतों पर अवैध तरीकों से पटाखे बनाए जाते हैं. इसके अलावा बताया जा रहा है कि हादसे के समय 50-60 लोग मौजूद थे. अभी भी ऐसी आशंका है कि लोग वहां फंसे हुए हैं.हरदा जिले के कलेक्टर ने बताया, “आज सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया. बचाव अभियान चल रहा है. छह लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 59 अन्य घायल हैं. घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और गंभीर रूप से घायल मरीजों को भोपाल और इंदौर शिफ्ट किया जा रहा है.”

- Advertisement -

Share News

editor February 6, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

नव प्रशिक्षित स्काउट कमिश्नरों का सम्मान, एडवेंचर गतिविधियां होंगी नियमित
बीकानेर
दिव्यांग युवाओं को मिलेगी स्कूटी, 31 जुलाई तक करें आवेदन
राजस्थान
नागणेची माता मंदिर की बंद लिफ्ट पर श्रद्धालुओं का प्रदर्शन
बीकानेर
पीबीएम प्रसूता प्रकरण में सामूहिक संक्रमण के संकेत नहीं
बीकानेर
राजस्थान में अब स्वत: बनेगा मूल निवास प्रमाण पत्र
बीकानेर
खेत में युवक पर जानलेवा हमला, लूट और तोड़फोड़ का मामला
बीकानेर
डूंगर कॉलेज के पास सड़क हादसा, बाइक सवार घायल
बीकानेर
उधार नहीं मिला तो दुकान जलाई, पांच साल की सजा
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

नव प्रशिक्षित स्काउट कमिश्नरों का सम्मान, एडवेंचर गतिविधियां होंगी नियमित

Published June 16, 2026
बीकानेर

नागणेची माता मंदिर की बंद लिफ्ट पर श्रद्धालुओं का प्रदर्शन

Published June 16, 2026
बीकानेर

पीबीएम प्रसूता प्रकरण में सामूहिक संक्रमण के संकेत नहीं

Published June 16, 2026
बीकानेर

राजस्थान में अब स्वत: बनेगा मूल निवास प्रमाण पत्र

Published June 16, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?