Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: शहर की सफाई को लेकर गंभीर हुए कलक्टर, निगम कर्मचारियों को दिया बड़ा आदेश
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > शहर की सफाई को लेकर गंभीर हुए कलक्टर, निगम कर्मचारियों को दिया बड़ा आदेश
बीकानेर

शहर की सफाई को लेकर गंभीर हुए कलक्टर, निगम कर्मचारियों को दिया बड़ा आदेश

editor
editor Published February 5, 2024
Last updated: 2024/02/05 at 6:47 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। बीकानेर शहर में साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निगम के सफाई कार्मिकों को अब बायोमैट्रिक के जरिए उपस्थिति दर्ज करवानी होगी। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि नगर निगम कमिश्नर इस प्रक्रिया को संपादित करवाएंगे।

जिला कलक्टर ने निगम को शहर में सफाई व्यवस्था, नालियों की सफाई, कचरा प्रबंधन के कार्य को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। शहर में मुख्य सडक़ों और मार्गों के आस पास निर्माण सामग्री और मलबा डालने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही होगी।

जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने इस संबंध में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। नगर निगम द्वारा चिन्हित स्थानों पर निर्माण सामग्री के मलबे को डंप कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा जैन स्कूल के पीछे खदान तथा मोहता सराय पुरी खदान को डंपिंग यार्ड के रूप में चिन्हित किया गया है। जिला कलक्टर ने यूआईटी व नगर निगम को राष्ट्रीय राजमार्गों एवं शहरी क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से पड़ी निर्माण सामग्री व मलबे को हटवाने के निर्देश दिए।

- Advertisement -

समीक्षा बैठक में जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि आगामी नहरबंदी के मद्देनजर जल भंडारण के लिए प्रयुक्त होने वाली समस्त डिग्गियों तथा नहर के खाले की साफ-सफाई, मरम्मत एवं खरपतवार हटाने जैसे कार्यों को करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने आगामी नहरबंदी के दौरान पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए आवश्यक समन्वय करने को कहा।

पार्कों के विकास के लिए आमजन से लें सहयोग जिला कलक्टर ने कहा कि शहर में पार्क को गोद लेने के लिए आमजन या संस्थाएं यूआईटी में अपना आवेदन पत्र जमा करवा सकते हैं। पहले आवेदन पत्र जमा करवाने वाली संस्थाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

सफाई कार्मिकों के लिए लगाएं बायोमेट्रिक

जिला कलक्टर ने नगर निगम को शहरी क्षेत्र के 80 वार्डों में सफाई कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम सफाई कर्मचारियों को नियमित रूप से उपस्थिति दर्ज करवाने के लिए निर्देशित करें। साथ ही सफाई कर्मचारी आईडी कार्ड पहनें यह सुनिश्चित हो।

बैठक में सीईओ जिला परिषद सोहनलाल, नगर निगम आयुक्त केसर लाल मीणा, जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश पुरोहित, विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र सिंह मीणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


Share News

editor February 5, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

नव प्रशिक्षित स्काउट कमिश्नरों का सम्मान, एडवेंचर गतिविधियां होंगी नियमित
बीकानेर
दिव्यांग युवाओं को मिलेगी स्कूटी, 31 जुलाई तक करें आवेदन
राजस्थान
नागणेची माता मंदिर की बंद लिफ्ट पर श्रद्धालुओं का प्रदर्शन
बीकानेर
पीबीएम प्रसूता प्रकरण में सामूहिक संक्रमण के संकेत नहीं
बीकानेर
राजस्थान में अब स्वत: बनेगा मूल निवास प्रमाण पत्र
बीकानेर
खेत में युवक पर जानलेवा हमला, लूट और तोड़फोड़ का मामला
बीकानेर
डूंगर कॉलेज के पास सड़क हादसा, बाइक सवार घायल
बीकानेर
उधार नहीं मिला तो दुकान जलाई, पांच साल की सजा
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

नव प्रशिक्षित स्काउट कमिश्नरों का सम्मान, एडवेंचर गतिविधियां होंगी नियमित

Published June 16, 2026
बीकानेर

नागणेची माता मंदिर की बंद लिफ्ट पर श्रद्धालुओं का प्रदर्शन

Published June 16, 2026
बीकानेर

पीबीएम प्रसूता प्रकरण में सामूहिक संक्रमण के संकेत नहीं

Published June 16, 2026
बीकानेर

राजस्थान में अब स्वत: बनेगा मूल निवास प्रमाण पत्र

Published June 16, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?