Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: ड्यूटी के दौरान अनुपिस्थत होने पर कार्मिकों के साथ ये करेगी सरकार, इन बातों पर दिया गया जोर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > ड्यूटी के दौरान अनुपिस्थत होने पर कार्मिकों के साथ ये करेगी सरकार, इन बातों पर दिया गया जोर
बीकानेर

ड्यूटी के दौरान अनुपिस्थत होने पर कार्मिकों के साथ ये करेगी सरकार, इन बातों पर दिया गया जोर

editor
editor Published February 2, 2024
Last updated: 2024/02/02 at 6:38 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मुख्य सचिव सुधांशु पंत और सभी विभागों के शासन सचिव ने संभाग मुख्यालय से लेकर तहसील स्तर तक के अधिकारियों के साथ गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक की। करीब चार घंटे चली मैराथन बैठक में मुख्यमंत्री शर्मा ने तीन प्रमुख बातों पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि तहसील स्तर के काम तहसील, उपखण्ड स्तर के काम उपखण्ड और जिला व संभाग स्तर के कार्य वहां पर होने चाहिए। नीचे के स्तर का काम लेकर आम आदमी ऊपर के स्तर तक आता है, इसका मतलब नीचे काम नहीं हो रहा। उन्होंने अधिकारियों को अपने कार्यालय में दैनिक जनसुनवाई की व्यवस्था शुरू करने के निर्देश दिए। जिसकी सभी अधिकारी रोजाना रिपोर्ट भी देंगे कि कितने लोगों को सुना और समस्याओं का निराकरण किया।

अनुपस्थित कार्मिकों से करे जवाब-तलब

 

- Advertisement -

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि सरकारी कार्यालय में कर्मचारी अपनी ड्यूटी के पूरे समय रूके और कार्य संपादन करें। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से औचक निरीक्षण लगातार कराया जाए। इसमें जो कार्मिक ड्यूटी से अनुपिस्थत मिले, उनसे जवाब तलब भी किया जाए। कानून व्यवस्था और मादक पदार्थ तस्करी को भी गंभीरता से लेने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब से शराब तस्करी कर गुजरात तक पहुंचती है। श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ से रवाना हुई शराब बाड़मेर में पकड़ी जाती है तो यह गंभीर लापरवाही है। बीकानेर में ही क्यों नहीं पकड़ लिया गया। कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बनने वाले अवैध खनन, मादक पदार्थ कारोबार, जुआ-सट्टा जैसे अपराधों पर सख्ती से अंकुश लगाने के निर्देश दिए। वीसी में जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल, आईजी ओमप्रकाश, पुलिस अधीक्षक तेस्वनी गौतम के साथ जिला, उपखण्ड और तहसील स्तर के अधिकारी जुड़े।


Share News

editor February 2, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

नव प्रशिक्षित स्काउट कमिश्नरों का सम्मान, एडवेंचर गतिविधियां होंगी नियमित
बीकानेर
दिव्यांग युवाओं को मिलेगी स्कूटी, 31 जुलाई तक करें आवेदन
राजस्थान
नागणेची माता मंदिर की बंद लिफ्ट पर श्रद्धालुओं का प्रदर्शन
बीकानेर
पीबीएम प्रसूता प्रकरण में सामूहिक संक्रमण के संकेत नहीं
बीकानेर
राजस्थान में अब स्वत: बनेगा मूल निवास प्रमाण पत्र
बीकानेर
खेत में युवक पर जानलेवा हमला, लूट और तोड़फोड़ का मामला
बीकानेर
डूंगर कॉलेज के पास सड़क हादसा, बाइक सवार घायल
बीकानेर
उधार नहीं मिला तो दुकान जलाई, पांच साल की सजा
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

नव प्रशिक्षित स्काउट कमिश्नरों का सम्मान, एडवेंचर गतिविधियां होंगी नियमित

Published June 16, 2026
बीकानेर

नागणेची माता मंदिर की बंद लिफ्ट पर श्रद्धालुओं का प्रदर्शन

Published June 16, 2026
बीकानेर

पीबीएम प्रसूता प्रकरण में सामूहिक संक्रमण के संकेत नहीं

Published June 16, 2026
बीकानेर

राजस्थान में अब स्वत: बनेगा मूल निवास प्रमाण पत्र

Published June 16, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?