बीकानेर। जयपुर में बढ़ रहे क्राइम को कंट्रोल करने के लिए संदिग्धों के मूवमेंट पर निगरानी और यातायात व्यवस्था में मदद के लिए शहर में 106 जगहों पर 301 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) प्रणाली बेस इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) कैमरे लगेंगे। इसके संचालन के लिए 45 करोड़ का बजट मांगा है। इस संबंध में जयपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा गया है। इस प्रस्ताव के साथ पुलिस ने कैमरों की विशेषता, लगाने के प्वाइंट और कैमरों की संख्या भी भेजी है। इन प्वाइंट में प्रमुख चौराहों के साथ- साथ शहर में आने वाले बड़े मार्ग भी शामिल किए हैं। इन कैमरों में चेहरे पहचान कर उनके मूवमेंट की निगरानी करने की क्षमता के साथ- साथ वाहनों के नंबरों की पहचान रखी जाएगी।
एआई की विशेषता : पहचाने गए संदिग्ध व्यक्ति
व वाहन के 15 दिन के मूवमेंट का रूट मैप तैयार हो सकता है। चोरी हुए वाहन या वांछित अपराधी का मूवमेंट होगा तो पॉप अप के जरिए सूचना देगा। आमजन से मिली सूचना जैसे हुलिया, रंग, मॉडल या अधूरे नंबर के आधार पर भी संदिग्ध की पहचान करने की सुविधा होगी। कैमरों के निगरानी क्षेत्र में छोड़ी कई संदिग्ध वस्तु की पॉप-अप कर जानकारी देंगे। एक ही स्थान पर 24 घंटे से ज्यादा समय तक खड़े वाहन की सूचना भी देंगे।
