बीकानेर। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि मुझे समझ नहीं आता कि कांग्रेस पार्टी को इतना अहंकार किस बात का है।
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस 300 में से 40 सीट भी जीत पाएगी या नहीं. कांग्रेस पार्टी पहले जहां-जहां जीतती थी, अब वहां भी हारती जा रही है. अगर कांग्रे में हिम्मत है तो वह बनारस में बीजेपी को हराकर दिखाए।
पहले जहां-जहां जीतती थी, अब वहां भी हारती जा रही है. अगर कांग्रे में हिम्मत है तो वह बनारस में बीजेपी को हराकर दिखाए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बंगाल आई थी. लेकिन मुझे बताया तक नहीं गया. हम INDIA गठबंधन में हैं. लेकिन उसके बावजूद मुझे इसकी जानकारी नहीं दी गई. मुझे प्रशासन से इसके बारे में पता चला।
- Advertisement -
ममता बनर्जी ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश में चुनाव नहीं जीते. आप राजस्थान में भी चुनाव नहीं जीते. हिम्मत है इलाहाबाद में जाकर जीतकर दिखाओ, वाराणसी में जीतकर दिखाओ. हम भी देखें कि आपमें कितनी हिम्मत है।
