बीकानेर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब नीति मामले में आज भी ED के सामने पेश नहीं होंगे। जांच एजेंसी ने उन्हें 31 जनवरी को 5वां समन भेजकर 2 फरवरी को पेश होने को कहा था। AAP ने कहा है कि ED का समन गैरकानूनी है। पीएम मोदी का लक्ष्य अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करवाना और दिल्ली सरकार को गिराना है। हम ऐसा नहीं होने देंगे।
ED ने इससे पहले 17 जनवरी, 3 जनवरी, 21 दिसंबर और 2 नवंबर को दिल्ली CM को समन भेजा था, लेकिन वो पेश नहीं हुए। केजरीवाल ने 17 जनवरी को कहा था कि भाजपा मुझे गिरफ्तार करवाना चाहती है, ताकि मैं लोकसभा चुनाव में प्रचार न कर सकूं। शराब नीति केस में ही दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और AAP सांसद संजय सिंह जेल में हैं।
