बीकानेर। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता चंपई सोरेन आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने चंपई को मनोनीत मुख्यमंत्री नियुक्त किया है और शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया है. हालांकि, राज्यपाल ने चंपई को 10 दिन में बहुमत साबित करने के लिए कहा है. चंपई सोरेन ने सरकार बनाने के लिए बुधवार को बहुमत का दावा किया था और गुरुवार शाम को राज्यपाल से दोबारा मुलाकात की थी।
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने हेमंत की याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि पहले आप हाईकोर्ट जाइए. वहां से अगर सुनवाई नहीं होती है तो सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा का खुला है. हेमंत ने SC में खुद की गिरफ्तारी को चुनौती दी थी. हेमंत को ईडी ने जमीन घोटाले से जुड़े मामले में 31 जनवरी की रात गिरफ्तार किया था. हेमंत के सीएम पद से इस्तीफे के बाद चंपई सोरेन को नया विधायक दल का नेता चुना गया है।
