बीकानेर। इसमें 8 और 22 फरवरी को गाड़ी लालगढ़ से चलेगी, वहीं डिब्रूगढ़ से गाड़ी 9 और 23 फरवरी को चलेगी। 9 फरवरी को चलने वाली गाड़ी संख्या 15909 डिब्रूगढ़ लालगढ़ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 3 घंटे 15 मिनट देरी से डिब्रूगढ़ से रवाना होगी। इसी तरह 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ 8 फरवरी को लालगढ़ से अपने निर्धारित समय से 2 घंटे 55 मिनट देरी से रवाना होगी। इसी तरह 23 फरवरी को डिब्रूगढ़ से रवाना होने वाली डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 3 घंटे 50 मिनट देरी से रवाना होगी। वहीं लालगढ़ से चलने वाली लालगढ़ डिब्रूगढ़ 22 फरवरी को लालगढ़ से अपने निर्धारित समय से 3 घंटे 25 मिनट देरी से रवाना होगी।
