Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर रेंज पुलिस का एकदिवसीय विशेष अभियान 273 टीमों द्वारा 1034 स्थान पर दी गई दबिश
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर रेंज पुलिस का एकदिवसीय विशेष अभियान 273 टीमों द्वारा 1034 स्थान पर दी गई दबिश
बीकानेर

बीकानेर रेंज पुलिस का एकदिवसीय विशेष अभियान 273 टीमों द्वारा 1034 स्थान पर दी गई दबिश

editor
editor Published February 2, 2024
Last updated: 2024/02/02 at 8:26 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। 02 फरवरी।बीकानेर रेंज के अधीनस्थ बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व अनूपगढ़ में सक्रिय व वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु 01 दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया।

महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज ओम प्रकाश ने बताया कि रेंज के समस्त जिला पुलिस अधीक्षक को थानावार एवं ग्रामवार अपराधियों की सूचियां तैयार करने एवं उनकी धरपकड़ के लिए विभिन्न टीमें गठित करने के निर्देश दिए गए। सभी जिला पुलिस अधीक्षक से समन्वय स्थापित कर वांछित व सकिय अपराधियों की सूची तथा रेड टीमें एवं रूट्स तैयार कर उन्हें अन्तिम रूप दिया गया ।

इस एक दिवसीय विशेष अभियान में अधिकतम पुलिसकर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई और समस्त थानों, ऑफिस, पुलिस लाईन, क्यूआरटी, आरएसी आदि को नियोजित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्वयं टीमों को ब्रीफ कर रवाना किया गया।

ऑपरेशन के दौरान 2 फरवरी को की गई कार्यवाही

- Advertisement -

रेंज के अधीनस्थ चारों जिलों में 1020 पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की 273 टीमों द्वारा 1 हजार 34 स्थानों पर दबिश दी गई।

अभियान के दौरान कुल 412 अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही की गई। इनमें से 107 स्थाई वारन्टी / उद्घोषित अपराधी / मफरूर / गिरफ्तारी वारन्टी में वान्छित अपराधी पकड़े गए। 224 से अधिक ऐसे अपराधियों का गिरफ्तार किया गया जो सार्वजनिक स्थानों पर झगड़ा/लोक शांति भंग करते / शराब के नशे में आवागमन में व्यवधान पैदा करते तथा नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए।

अवैध हथियार रखने वालों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के 06 प्रकरण दर्ज किए गए और 04 अपराधी गिरफ्तार किए गए। इनके कब्जा से एक एमएलगन, एक अवैध देशी कट्टा व 04 धारदार हथियार जब्त किए गए।26 प्रकरण अवैध शराब का धंधा करने वालों के विरूद्ध दर्ज किए गए, जिनमें 22 अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जा से 76.3 लीटर देशी शराब, 98 लीटर हथकड़ शराब, बरामद की गई ।

09 प्रकरण एनडीपीएस एक्ट के दर्ज किया गया गया, जिसमें गिरफ्तार 12 अपराधियों के कब्जा से 83.25 किलोग्राम डोडा पोस्त, 400 ग्राम अफीम, 43 ग्राम चिट्टा, 9.5 किग्रा गांजा 01 कार जप्त की गई।

02 हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया गया।

जघन्य अपराधों में वान्छित 12 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

अन्य विभिन्न प्रकरणों में कुल 17 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

जिला अनूपगढ़ में पुलिस थाना समेजा कोठी पुलिस द्वारा एक कार से तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जा से 25 किलोग्राम डोडापोस्त जब्त किया गया।

हनुमानगढ़ में पुलिस थाना संगरिया पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 22 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त कि

या गया।


Share News

editor February 2, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

नव प्रशिक्षित स्काउट कमिश्नरों का सम्मान, एडवेंचर गतिविधियां होंगी नियमित
बीकानेर
दिव्यांग युवाओं को मिलेगी स्कूटी, 31 जुलाई तक करें आवेदन
राजस्थान
नागणेची माता मंदिर की बंद लिफ्ट पर श्रद्धालुओं का प्रदर्शन
बीकानेर
पीबीएम प्रसूता प्रकरण में सामूहिक संक्रमण के संकेत नहीं
बीकानेर
राजस्थान में अब स्वत: बनेगा मूल निवास प्रमाण पत्र
बीकानेर
खेत में युवक पर जानलेवा हमला, लूट और तोड़फोड़ का मामला
बीकानेर
डूंगर कॉलेज के पास सड़क हादसा, बाइक सवार घायल
बीकानेर
उधार नहीं मिला तो दुकान जलाई, पांच साल की सजा
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

नव प्रशिक्षित स्काउट कमिश्नरों का सम्मान, एडवेंचर गतिविधियां होंगी नियमित

Published June 16, 2026
बीकानेर

नागणेची माता मंदिर की बंद लिफ्ट पर श्रद्धालुओं का प्रदर्शन

Published June 16, 2026
बीकानेर

पीबीएम प्रसूता प्रकरण में सामूहिक संक्रमण के संकेत नहीं

Published June 16, 2026
बीकानेर

राजस्थान में अब स्वत: बनेगा मूल निवास प्रमाण पत्र

Published June 16, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?